फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Exclusive: farmers Who have leased land in Uttarakhand will also receive Kisan Samman Nidhi

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में अब पट्टे की भूमि वाले किसानों को भी मिलेगी सम्मान निधि

Sat, 26 Dec 2020 01:52 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Dec 2020 01:52 AM IST
सार

  • प्रदेश भर में हजारों भूमिधर किसानों को मिलेगा लाभ
  • राज्य के 8.72 लाख किसानों को हो चुका 1023 करोड़ का भुगतान
  • शासन स्तर पर कृषि विभाग ने जारी किया शासनादेश

विज्ञापन
Exclusive: farmers Who have leased land in Uttarakhand will also receive  Kisan Samman Nidhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब पट्टे की भूमि पर खेती किसानी करने वाले भूमिधर किसानों को भी सम्मान निधि मिलेगा। योजना में पात्रता के लिए सरकार ने मालिकाना हक की शर्त हटा दी है। इससे प्रदेश भर में हजारों किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन स्तर पर कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर सभी जिलों को सम्मान निधि से वंचित किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राज्य में बिखरी कृषि जोत होने के कारण नौ लाख से अधिक छोटे किसान हैं। लेकिन जिन किसानों को सरकार ने सरकारी भूमि पट्टे पर दी है, उन्हें अभी तक सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा था। योजना की शर्तों के अनुसार कृषि भूमि पर किसान का मालिकाना हक होना चाहिए। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में पट्टे वाले भूमिधर किसानों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड के 8.27 लाख किसान परिवारों के खातों में पहुंचे 165 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार ने योजना की शर्तों में संशोधन कर मालिकाना हक की शर्त हटा दी है। इसमें पट्टेदार व भूमिधर किसानों शामिल कर लिया है। इससे प्रदेश में हजारों किसानों को सालाना छह हजार रुपये की सम्मान निधि मिलेगी। सचिव कृषि हरबंस सिंह चुघ ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। हालांकि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले किसान को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।

8.72 लाख किसानों को मिल रही सम्मान निधि

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 8.72 लाख किसानों को 1023 करोड़ का भुगतान किया गया है। केंद्र की ओर से दी जा रही सम्मान निधि छोटे किसानों के लिए खेती किसानी में बीज, खाद व कृषि यंत्र खरीदने में मददगार साबित हो रही है। 

प्रदेश के शत प्रतिशत किसानों को सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया जाएगा। योजना में सरकार ने पट्टेदार व भूमिधर किसानों को शामिल कर लिया है। प्रदेश के हजारों किसानों को सरकार की ओर से पट्टे पर जमीन दी गई है। अब इन भूमिधर किसानों को भी योजना का लाभ मिल सकेगा।
- सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed