{"_id":"58229e084f1c1ba16fb38603","slug":"excise-department-13-inspectors-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग के 13 इंस्पेक्टरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग के 13 इंस्पेक्टरों का तबादला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Nov 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने 13 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। प्रमोशन के बाद इंस्पेक्टर बने 19 कर्मियों को भी नई तैनाती दे दी गई है। मुख्यमंत्री की संस्तुति पर इस संबंध में आबकारी सचिव सीएस नपलच्याल ने आबकारी आयुक्त को निर्देश जारी किया था। आबकारी आयुक्त युगल किशोर पंत ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आबकारी के जिन 13 इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है उसमें प्रतिभा गुप्ता को सीएसडी डिपो देहरादून से जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार, मानवेंद्र सिंह पंवार को क्षेत्र-4 चकराता से तिमली चेक पोस्ट देहरादून, शिव प्रसाद व्यास को बीडब्लूएफएल-2 देहरादून से सीएसडी डिपो देहरादून, शालिनी शर्मा को सीएल-2 से मुख्यालय देहरादून, शशि कुमार सैनी को क्षेत्र-2 कोटद्वार से महेशपुरा चेक पोस्ट ऊधमसिंहनगर, धीरेंद्र सिंह बिष्ट को क्षेत्र-2 डीडीहाट से क्षेत्र-2 कोटद्वार, महेंद्र सिंह बिष्ट को क्षेत्र-1 रुद्रपुर से जनपदीय प्रवर्तन दल ऊधमसिंहनगर, सुमनपाल को क्षेत्र-1 नैनीताल से क्षेत्र-1 रुद्रपुर, दर्शन सिंह को क्षेत्र-1 पौड़ी से क्षेत्र-1 हरिद्वार, सोनू सिंह को क्षेत्र-2 खटीमा से क्षेत्र-1 नैनीताल, कैलाश बिन्जौला को क्षेत्र-2 मसूरी से क्षेत्र-4 चकराता, विरेंद्र कुमार जोशी को आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से क्षेत्र-2 मसूरी और संजय सिंह को क्षेत्र-1 हरिद्वार से क्षेत्र-2 खटीमा भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रमोशन के बाद जिन 19 इंस्पेक्टरों को तैनाती दी गई है। उसमें खजान सिंह को बीडब्लू एफएल-2 देहरादून, सुंदर सिंह को सीएल-2 देहरादून, मनोज कुमार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 पौड़ी, आनंद सिंह को एलएल-2 देहरादून, कृष्ण कुमार सोती को बनबसा चेक पोस्ट चंपावत, यशवंत सिंह को क्षेत्र-3 बड़कोट उत्तरकाशी, चंदन सिंह लटवाल क्षेत्र-2 टनकपुर, नारायण सिंह मर्तोलिया को क्षेत्र-4 बाजपुर, राजेंद्र सिंह बिष्ट को क्षेत्र-4 यमकेश्वर, प्रकाश सिंह को सुतैया चेक पोस्ट ऊधमसिंहनगर, रविदास को क्षेत्र-2 पुरोला, सीताराम शर्मा को कुल्हाल चेक पोस्ट देहरादून, विक्रम सिंह भंडारी को क्षेत्र-2 डीडीहाट, महेंद्र सिंह बिष्ट प्रवर्तन दल गढ़वाल मंडल देहरादून, भूवन चंद्र डंगवाल को क्षेत्र-4 मुनस्यारी, प्रतिमन सिंह कन्याल को क्षेत्र-3 भिक्यासैंण, मोहन चंद्र कोठारी को प्रवर्तन दल कुमाऊं मंडल नैनीताल, हरिश्चंद्र जोशी को चेक पोस्ट मझोला उधमसिंह नगर और पूरन चंद्र जोशी को क्षेत्र-1 पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन