फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   except four All indian news channels in Nepal stopped from broadcasting

नेपाल में जी न्यूज, आज तक, एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी के प्रसारण पर रोक, अन्य सभी के प्रसारण सुचारु

Wed, 15 Jul 2020 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
except four All indian news channels in Nepal stopped from broadcasting
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेपाल में चार भारतीय न्यूज चैनलों को छोड़कर दूरदर्शन सहित अन्य सभी चैनलों के प्रसारण पर लगी रोक हट गई है। नेपाल के केबल ऑपरेटरों की काठमांडो में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


नेपाल में दूरदर्शन को छोड़कर अन्य भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण बंद, बेलगाम प्रचार का लगाया आरोप
विज्ञापन


डिसहोम के प्रबंध निदेशक सुदीप आचार्य ने बताया शुरुआत से ही इन चार समाचार चैनलों का प्रसारण रोक दिया है। उन्होंने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बारे में भ्रामक और आपत्तिजनक समाचार प्रसारित करने के आरोप के बाद केबल ऑपरेटरों ने जी न्यूज, आज तक, एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर रोक जारी रहेगी। जबकि दूरदर्शन सहित अन्य भारतीय चैनलों का प्रसारण जारी रहेगा।

नेपाली वितरकों ने लगाया आरोप

नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई थी। इसके पीछे नेपाली वितरकों ने इन समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया। हालांकि नेपाल में दूरदर्शन का प्रसारण निर्बाध रूप से जारी है। 

चैनल के वितरकों ने सरकारी स्वामित्व वाले दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण को निलंबित करने का फैसला किया था। कहा था कि भारतीय टीवी चैनल नेपाल के बारे में अतिरंजित और बेलगाम प्रचार कर रहे हैं और हाल ही में प्रधानमंत्री और चीनी राजदूत के नामों को जोड़कर आपत्तिजनक विषयों को हवा दी थी।

उन्होंने कहा कि नेपाल में भारतीय समाचार चैनल अपनी सीमा पार कर गए हैं। ऐसे में हम वितरकों ने उन सभी भारतीय समाचार चैनलों को प्रसारित करना बंद कर दिया, जिन्होंने ऐसी आपत्तिजनक खबर प्रसारित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed