{"_id":"e5c89f8560466300531aab74cc9b4b84","slug":"exam-rush-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन पर बैठकर घर लौटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन पर बैठकर घर लौटे युवा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रविवार को एक साथ तीन परीक्षाएं होनें से ट्रेन और बसों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
आम यात्रियों को बेहद परेशानी
हजारों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को ट्रेन के इंजन और बसों पर लटक कर घर लौटना पड़ा। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर पहुंचे सैकड़ों युवाओं की भीड़ के चलते आम यात्रियों को भी बेहद परेशानी हुई।
रविवार को एक ही दिन पीसीएस, रेलवे ग्रुप डी, बैंक पीओ की परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए करीब पचास हजार से ज्यादा अभ्यर्थी विभिन्न राज्यों से दून पहुंचे थे। नब्बे फीसदी अभ्यर्थी शनिवार ही दून आ चुके थे।
विज्ञापन
रविवार को जैसे-जैसे एक के बाद पेपर खत्म होते भीड़ सैलाब बनकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पहुंच गई। जल्दी घर पहुंचने के लिए अभ्यर्थी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए। सैकड़ों बोगियों के दरवाजे और खिड़की पर जा लटके।
विज्ञापन
तिल रखने की जगह भी नहीं
आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन सैकड़ों की भीड़ के आगे पर बेबस नजर आए। उधर, आईएसबीटी पर बसों में तिल रखने की जगह नहीं बची।
युवा गेट से लटक कर गए। भीड़ से आम मुसाफिरों को भी खासी दिक्कत हुई। सीट के लिए लोगों के बीच विवाद भी हुआ। उत्तराखंड परिवहन ने अतिरिक्त बसें भी चलाईं, लेकिन हजारों अभ्यर्थियों के आगे यह कवायद नाकाफी रही।