{"_id":"5b3c896f9fa1aa0cf70dda40a7b8d44c","slug":"exam-become-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में परीक्षाएं बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में परीक्षाएं बनी परेशानी का सबब
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक अधिकारियों और खुद की लापरवाही की वजह से राजधानी में रविवार को आयोजित तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में से दो के अभ्यर्थी खासे परेशान हुए।
विज्ञापन
एसएससी की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी
प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जहां आठ केंद्रों पर एसएससी की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी, वहीं अभ्यर्थियों की लेटलतीफी की वजह से सीटीईटी परीक्षा में कई अभ्यर्थी पेपर देने से वंचित हो गए। हालांकि, तीसरी परीक्षा पीसीएस-जे शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
आठ केंद्रों पर स्थगित
प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही ने करीब 1300 अभ्यर्थियों को परेशानी में डाल दिया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली आदि राज्यों से आए अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए लौट गए।
विज्ञापन
परीक्षा में करीब सात हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा स्थगित होने पर साधूराम इंटर कॉलेज केंद्र के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा भी किया।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने रविवार को दून में 17 केंद्रों पर एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन परीक्षा केवल 9 केंद्रों पर ही हो पाई।
आठ केंद्रों पर पेपर नहीं पहुंचने से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। जिन केंद्रों पर परीक्षा हुई, वहां भी देरी से। जिन 8 केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो पाई वहां 23 फरवरी को परीक्षा होगी।
ई-मेल नहीं देख पाया प्रशासन
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले कर्मचारी चयन आयोग ने कुछ पेपर और आंसर शीट के बंडलों के कोड बदल दिए थे। इसकी सूचना ई-मेल से भेजी गई थी। लेकिन अधिकारी मेल नहीं देख सके, जिससे अव्यवस्था बढ़ी।
दूसरी पाली की परीक्षा समय से
एसएससी एमटीएस की दूसरी पाली की परीक्षा सभी 17 केंद्रों पर नियत समय पर हुई। इसमें कोई दिक्कत नहीं आई। दूसरी पाली (दोपहर दो से शाम चार बजे) में सुबह की पाली के छात्र शामिल नहीं थे।
कठिन सवालों ने छुड़ाए पसीने
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से दून में 13 केंद्रों पर पीसीएस जे परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा वैसे तो शांतिपूर्ण रही लेकिन कठिन सवाल छात्रों के लिए मुसीबत बने रहे।
रविवार को आयोजित पीसीएस-जे परीक्षा में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल आदि राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हुए। हिमाचल से आई निधि ने बताया कि परीक्षा में सवाल काफी कठिन थे। हरियाणा से आए संतोष सिंह ने कहा कि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष ज्यादा घुमावदार सवाल आए।
सोमवार को उन सभी केंद्रों के संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी, जहां परीक्षा स्थगित हुई है। 23 फरवरी को दून में एसएससी की एक और परीक्षा होनी है। रविवार को छूटे अभ्यर्थियों को इसमें शामिल कर लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में बदलाव होगा तो सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग को जानकारी दे दी जाएगी। आयोग इसकी सूचना अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा।
- प्रताप शाह, एडीएम देहरादून