फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex mla lalit farswan told story of anantnag terror attack

अनंतनाग आतंकी हमले में बाल-बाल बचे उत्तराखंड के पूर्व विधायक, सुनाई आपबीती

Wed, 12 Jul 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर 
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर  Updated Wed, 12 Jul 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ex mla lalit farswan told story of anantnag terror attack
Demo Pic - फोटो : demo

अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग में आतंकी हमले में हुई पत्थरबाजी में उत्तराखंड के पूर्व व‌िधायक भी बाल-बाल बचे। इस भयानक हादसे को देखकर वे एक दम सहम गए। वापस लौटकर उन्होंने हमले की आपबीती सुनाई तो उनकी आंखों में डर साफ द‌िखा...

विज्ञापन


मंलगवार को जब वे लौटे तो पता लगा क‌ि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और उनके जत्थे में शामिल लोग बाल-बाल बचे। पूर्व विधायक ने इसके लिए वहां तैनात सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस का आभार जताया है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और उनके साथी महिमन गढ़िया, प्रवीन मटियानी, ख्याली पंत, मनोज राठौर, दयाल गढ़िया, स्वामी महेशानंद खडगेश्वर, प्रवीन मटियानी और दीपक बोरा बीती 30 जून को अमरनाथ यात्रा पर निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए क्या कहा आगे...

Ex mla lalit farswan told story of anantnag terror attack

पूर्व विधायक फर्स्वाण ने बताया कि यात्रा से लौटने के दौरान 6 जुलाई की शाम करीब पांच बजे अनंतनाग में पत्थरबाजों ने उनके वाहन को रोकने के साथ ही पत्थरबाजी शुरू कर दी।

तभी वहां पहुंची सीआरपीएफ और वहां की पुलिस ने फायरिंग कर पत्थरों को घटना स्थल से भगाया। पूर्व विधायक ने यात्रा से सकुशल घर लौटने के बाद अमर उजाला को बताया कि सीआरपीएफ और वहां की पुलिस घटना स्थल पर समय पर नहीं पहुंचती तो उन लोगों की जान भी जा सकती थी।

​इसके लिए उन्होंने सीआरपीएफ और वहां की पुलिस का आभार जताया। पूर्व विधायक ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समाप्त कराने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed