फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex gram pradhan did not get pension

ढाई हजार लोगों की पेंशन लगवा चुकी सोमती को नहीं मिल रही पेंशन

Thu, 26 May 2016 01:01 PM IST
नलिनी गुसाई/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाई/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 May 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
ex gram pradhan did not get pension
सोमती को नहीं मिली पेंशन - फोटो : amar ujala

देहरादून जिले में सहसपुर के नजदीक स्थित तिपरपुर गांव की पूर्व प्रधान सोमती कभी इतनी सक्षम थी कि गांव के ढाई हजार लोगों की पेंशन लगवा चुकी है। वक्त की ऐसी मार पड़ी कि सोमती को अब अपनी विधवा पेंशन के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। तीन सालों में चार बार की पेंशन सोमती को नहीं मिली है।

विज्ञापन


सोमती तिपरपुर गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी है। अपने समय में उन्होंने महिलाओं को खूब हौसले दिए। विभागों की योजनाएं समझाई, पेंशन लगवाई। विधवा, विकलांग और बुजुर्ग सभी की मिलाकर करीब ढाई हजार लोगों की पेंशन लगवाई। कोई भी काम होता सोमती सीधे संबंधित मंत्रियों से बात करती, उनके घर पहुंच जाती।
विज्ञापन


अब यह स्थिति हो गई है कि सोमती को खुद की पेंशन के लिए प्रोबेशन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सोमती ने बताया कि दस साल पहले जवान बेटा दुनियां से चला गया फिर पति ने साथ छोड़ दिया। वह इस तरह टूट गई कि दो सालों तक खुद को घर में कैद कर लिया। फिर सोचा जो करना है खुद ही करना है, खड़ी उठी और अपनी विधवा पेंशन लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है?

ex gram pradhan did not get pension
पेंशन

सोमती ने बताया कि तीन सालों से सभी महीनों की पेंशन नहीं मिल रही है। तीन सालों में चार बार की पेंशन नहीं मिली है। बाबू के पास जाती हूं तो झटक देता है यहां तक कि मेरी पेंशन बुक भी फेंक दी।

आखिरकार बुधवार को उसने प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट से शिकायत की। सोमती की आंखों में आंसू थे और जुबां पर यही सवाल कि आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है?

अधिकतर योजनाएं ऑनलाइन हो गई हैं। पेंशन योजना भी उसमें शामिल है। हो सकता है कि ऑनलाइन डाटा एंट्री करते समय सोमती का नाम उसमें छूट गया हो। जो भी मामला हो दिखवाया जाएगा क्योंकि चूक विभाग के स्तर से ही हुई है। सोमती को उसकी पिछली और अब की सभी पेंशन दी जाएगी।
- मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed