फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ex general in support of bjp

कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज

Sun, 20 Apr 2014 02:11 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Apr 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
ex general in support of bjp

सैनिकों व पूर्वसैनिकों के मतों के लिए भाजपा और कांग्रेस में जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के दो पूर्व जनरलों के खिलाफ भाजपा ने दर्जन भर पूर्व जनरलों की फौज खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के समर्थन में उतरे जनरलों ने मोदी-खंडूड़ी के गुणगान के साथ भाजपा को अपना समर्थन दिया। भाजपा के इस पैंतरे से अब कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए, शंकराचार्य की पवित्र समाधि पर चढ़ेगी पीओके की मिट्टी

कांग्रेस को सैन्य मतों के फ्रंट पर चित करने के लिए भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कमान संभाली है।

भाजपा के ल‌िए प्रचार करेंगे जनरल

ex general in support of bjp

होटल मधुबन में भाजपा को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचबी काला, ओपी कौशिक, एमएस गुसाईं, केएल भट्ट, पीके खन्ना, डीएसआर साहनी, ओपी कोहली, मेजर जनरल लाल जी सिंह, ब्रिगेडियर पीके गुरुंग सहित कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने समर्थन दिया। ये सभी जनरल भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

पढ़‌िए, हम तो भइया 'नेता जी' के साथ

इस मौके पर जनरल गुसाईं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक संबोधन से साफ हो रहा है कि पूर्व सैनिकों के हितों का संरक्षण भाजपा सरकार करेगी। उनके चुनावी घोषणा पत्र में वन रैंक वन पेंशन लागू करना का स्पष्ट जिक्र है।

जनरल ओपी कौशिक ने कहा कि जनरल बीसी खंडूडी का केंद्र में मंत्री और राज्य में मुख्यमंत्री का कार्यकाल खुद में एक मिसाल है। उन्होंने बतौर सीएम पूर्व सैनिकों के लिए जो योजनाएं राज्य में लागू की कांग्रेस उससे अधिक कुछ नहीं कर पाई।

अन्य फ्रंट पर घेरा यूपीए को

ex general in support of bjp

रिटायर्ड आर्मी कमांडर जनरल एचबी काला ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन के अलावा कई बेहद संवेदनशील मुद्दे हैं जिनसे सेना हर फ्रंट पर झेल रही है। रक्षा नीति में भारी बदलाव की जरूरत है।

हथियार का नवीनीकरण, हादसों का बढ़ना और आतंकवाद एक बड़ी चुनौती है जिसे निपटने में यूपीए सरकार कामयाब नहीं हुई है।

गढ़वाल में सबसे उच्च रैंक से रिटायर जनरल काला को इस बात का मलाल है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिलने गए तो उनके पास मिलने तक का समय नहीं था।

वन रैंक वन पेंशन पर साधा न‌िशाना

ex general in support of bjp

जनरलों ने एक सुर में यूपीए सरकार को अब तक समान पेंशन नहीं होने के लिए कटघरे में खड़ा किया। जनरल साहनी ने कहा कि अब तक पांच बार यूपीए सरकार वन रैंक वन पेंशन देने की बात कर चुकी है।

पढ़‌िए, चुनावी जंग में डटे नेताओं को डरा रहा टिहरी बांध

चुनाव से ठीक पहले अंतरिम बजट में वन रैंक वन पेंशन को लागू करने की बात कर सिर्फ चुनावी स्टंट खेला गया। अभी तक पेंशन का ढांचा तैयार नहीं हुआ है और न ही कोई आदेश जारी किया है जबकि एक अप्रैल 2014 से इसे लागू किया जाना था।

पढ़‌िए, यहां पर नहीं है प्रत्याशी को प्रचार करने की इजाजत

जनरल लाल ने बताया कि जितना फंड इसके लिए आरक्षित किया है उससे समान पेंशन संभव नहीं है।

कांग्रेस नहीं फौजियों की हितैषी: जोशी

ex general in support of bjp

विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस पर सैनिकों का हितैषी नहीं होने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के सम्मान की रक्षा नहीं की है।

तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

उन्होंने जनरल टीपीएस रावत को घेरते हुए कहा कि वह तो अब तक कई दलों को बदल चुकेहैं उनपर पूर्व सैनिकों को अब विश्वास नहीं रहा है।

पढ़‌िए,किसी प्रत्याशी में नहीं यहां वोट मांगने जाने का दम

जनरल टीपीएस की छवि एक मौकापरस्त की है। जोशी ने दावा जताया कि राज्य के अधिकांश पूर्व सैनिक  भाजपा के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed