{"_id":"5ae2c74d4f1c1b350b8b6c15","slug":"ex-cm-harish-rawat-against-kedarnath-dham-laser-light-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में लेजर शो हिंदू आस्था से खिलवाड़ : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में लेजर शो हिंदू आस्था से खिलवाड़ : हरीश रावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन पर होने वाले लेजर शो का विरोध किया है।
विज्ञापन
तिलक भवन में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि केदारपुरी में भगवान शिव जीवंत रूप में मौजूद हैं। ऐसे में केदारनाथ को पर्यटक स्थलों की तरह लेजर लाइट शो के जरिये प्रतीकात्मक रूप में दिखाया जाना हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार भगवान शिव के साक्षात रूप से छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं और आस्था पर चोट कर रही है।
उन्होंने निकाय चुनाव पर सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में संवैधानिक ताकतें खतरे में हैं। पहली बार चुनाव आयोग को निकाय चुनाव कराने के लिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है। षड्यंत्र के तहत प्रदेश सरकार निकाय चुनाव देर से कराना चाह रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री पर शराब कंपनियों के सेल्समैन के रूप में काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
साथ ही कहा जिन शराब कंपनियों को कांग्रेस ने बाहर किया था उन्हीं को प्रदेश सरकार ई-टेंडरिंग के जरिये वापस राज्य में लाना चाहती है। प्रदेश सरकार का सपना गली-गली में शराब बेचने का है। उन्होंने प्रदेश सरकार की खनन नीति पर भी सवाल उठाए। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शासनकाल के दौरान बजरी पर ‘हरदा टैक्स’ वसूलने का आरोप मढ़ा था, जबकि सच्चाई यह है कि मौजूदा सरकार में लोगों से बजरी पर त्रिवेंद्र, मोदी और शाह टैक्स वसूल जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस शासनकाल में जो बजरी लोगों को 50 रुपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध होती थी, वही बजरी आज 125 रुपये प्रति कुंतल की दर से लोगों को बेची जा रही है। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की थाईलैंड यात्रा पर चुटीले अंदाज में निशाना साधते हुए कहा कि विकास ठप, खजाना खाली, वायदे हवा में और सरकार थाईलैंड में है। इस मौके पर कुंवर पाल सिंह, संजय जैन, संजय किशोर, सैयद मोहम्मद कासिम, नीरज अग्रवाल, धीरज नौटियाल, बीना चौहान, जगत सिंह नेगी, अनुपम कपिल, हरिओम कोहली, शम्मी प्रकाश, हिमकर गुप्ता, यश शर्मा, अभिषेक चौहान, कितेश जयसवाल, सजल अग्रवाल, गगन सेठी, सुभाष चंबेल, रवि अग्रवाल, सुबोध वर्मा, गुलफाम जान, राजीव शर्मा, संदीप भटनागर आदि मौजूद रहे।
‘राहुल लाओ, लोकतंत्र बचाओ’
हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 29 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा 1977 में इंदिरा गांधी के चुनाव हारने के बाद दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रैली में इंदिरा लाओ देश बचाओ का नारा दिया गया था। आज 41 साल के बाद वह वक्त दोबारा आ गया है, जब रामलीला मैदान से राहुल लाओ लोकतंत्र बचाओ का नारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी राज में लोकतंत्र, संवैधानिक मान्यताएं और आजादी के मूल्य खतरे में हैं। सहिष्णुता, उदारता और परंपरा खतरे में है। रैली के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार की विफलता के बारे में बताया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने किया अभिवादन
पूर्व सीएम हरीश रावत का सहसपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी के नेतृत्व में अभिनंदन किया। अभिनंदन करने वालों में जैद रफी अंसारी, मोहम्मद आकिल, इकबाल सिद्दकी, मोहम्मद अकरम सलमानी, खुर्शीद मलिक, संजीव कौशिक, रमेश चंद आजाद, प्रेम सिंह पंवार, इलियास अहमद, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।