देहरादून: तीन और विधानसभा क्षेत्रों की EVM सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर के बाद तीन और विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील कर दी गई हैं। बुधवार को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट में ईवीएम पर अपनी सील लगा दी है। इसके पहले अदालत के आदेश पर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों को सील किया गया था।
बुधवार को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ने राजपुर रोड, रायपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों की सभी ईवीएम मशीनों को सील करवा दिया है। इन मशीनों पर मजिस्ट्रेट ने अपनी सील लगा दी है।
बता दें कि पूर्व मंत्री नव प्रभात ने हाईकोर्ट में की याचिका दाखिल की थी कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की गई थी। इस पर कोर्ट ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को सील किए जाने के आदेश किए थे। इसी क्रम तीन और विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को सील किया गया है।
हरिद्वार ग्रामीण व रानीपुर की ईवीएम डबल लॉक में
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हरिद्वार ग्रामीण और रानीपुर विधानसभा की ईवीएम की निगरानी शुरू कर दी है। दोनों विधानसभाओं की ईवीएम रोशनाबाद बाल सुधार गृह में रखी गई हैं।
बुधवार को प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाल सुधार गृह के कमरे पर एक और ताला लगा दिया। जल्द ही मशीन सील की जाएंगी।