फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Everything becomes special once you connect with God: Jaya Kishori

भगवान से तार जुड़ते ही सब कुछ हो जाता है विशेष : जया किशोरी

Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Everything becomes special once you connect with God: Jaya Kishori
अध्यात्म का मतलब सब कुछ छोड़ना नहीं, सबके साथ भगवान को जोड़ना है। भगवान से तार जुड़ते हैं तो सब कुछ विशेष हो जाता है। भगवान का नाम आते ही संगीत सत्संग बन जाता है। ये बातें श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने कहीं।
विज्ञापन




शनिवार को रेसकोर्स स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज में श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें जया किशोरी कथा सुना रही हैं। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... भजन की से उन्होंने कथा की शुरुआत की। जया किशोरी ने कहा कि अध्यात्म का मतलब सब कुछ त्यागना नहीं होता। धर्म और अध्यात्म की ये व्याख्या उन्होंने की है जो चाहते ही नहीं थे कि हम भक्ति करें। उन्होंने कहा कि धन दौलत ग्रहण करो, लेकिन इनमें खुशी मत ढूंढो। खुशी घर-गाड़ी से नहीं, वो हमसे जुड़ी हुई है। जिसके साथ भगवान है उसे किसी चीज की जरूरत नहीं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आपका पहला फर्ज बनता है माता-पिता को अच्छा जीवन दें। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, बिपिन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

Iसंगत अच्छी तो सब काम अच्छे होंगे
I

जया किशोरी ने कहा कि आपकी संगत अच्छी है तो आपके सब काम अच्छे होंगे। कई बार हमें भी नहीं पता होता कि हमारे दोस्त ठीक हैं या नहीं। आप किसी के साथ समय बिताते हैं तो उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है।



Iदुनिया परेशान कर रही, शादी कर लो...
I

जया किशोरी ने कहा कि दुनिया परेशान कर रही है कि शादी कर लो। लोग बोलते हैं संसार की रीत है, सब शादी करे जा रहे हैं, लेकिन करने के बाद बोलते हैं कि पहले ही ठीक थे। उम्मीद, विश्वास, प्रेम सिर्फ भगवान की ओर लेकर जाएगा। जितना प्रेम लेकर जाएंगे, उतना ही जीवन में बदलाव दिखेगा।




Iयाद रखें... जाति-भाषा नहीं धर्म पूछा है
I



जया किशोरी ने कहा कि हम जात-पात में ही रह गए हैं। आप सनातनी हैं। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि याद रखिए जाति नहीं पूछी, भाषा नहीं पूछी, सिर्फ धर्म पूछा है और हम जाति-भाषा में ही उलझे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed