{"_id":"5e18ab1ca0990f2588d903aa83631c6a","slug":"every-friend-is-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर एक फ्रेंड जरूरी होता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर एक फ्रेंड जरूरी होता है...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 Aug 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
देहरादून की तहसील चौक निवासी छात्रा शहनाज व्हील चेयर पर अपनी सहेली के पक्ष में मतदान करने आई।
विज्ञापन
इन दिनों शहरभर के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। शहनाज कॉलेज में एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है। उसने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है। शहनाज ने बताया कि उनकी एक सहेली भी चुनाव लड़ रही थी।
उसने वोट की अपील की तो वह ठुकरा न सकी। शहनाज को दिक्कत थी, लेकिन अपनी सहेली की खातिर वह कॉलेज आई।