फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Everest winner Bachendri Pal's 'Ganga Mission' will be seen on the big screen

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

Sat, 29 Jan 2022 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 01:31 AM IST
सार

अभिनेत्री तापसी पन्नू या भूमि पेडनेकर निभाएंगी मुख्य किरदार, भावना शर्मा हैं फिल्म की प्रोड्यूसर।

विज्ञापन
Everest winner Bachendri Pal's 'Ganga Mission' will be seen on the big screen
बछेंद्री पाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। खासतौर पर यह फिल्म 1994 के गंगा मिशन पर बनाई जा रही है। अभिनेत्री तापसी पन्नू या भूमि पेडनेकर में से कोई एक बछेंद्री पाल के किरदार को निभाएंगी।

विज्ञापन

 
माउन्टेन मिस्ट मूवीज के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर शुक्रवार को प्रोड्यूसर भावना शर्मा, कमर्शियल हेड प्रदीप कुमार और एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने पत्रकारों से वार्ता की। भावना शर्मा ने बताया कि बछेंद्री पाल हम सब के लिए और उत्तराखंड की हर महिला व बेटी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके कई अभियानों में से एक सबसे दिलचस्प और मुश्किलों से भरा 1994 का महिला राफ्टिंग अभियान है। 
विज्ञापन


बछेंद्री पाल ने टाटा स्टील यूथ अफेयर्स स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री के सहयोग से 16 लड़कियों के साथ राफ्ट के जरिए रिकॉर्ड 39 दिन में हरिद्वार से कोलकाता तक का 2100 किमी का रोमांचक सफर पूरा किया था। फिल्म की पूरी कहानी इसी रोमांचक यात्रा पर आधारित है। फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए बछेंद्री के अलावा उन सभी 16 महिलाओं से संपर्क किया गया। उन सभी के अनुभव पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना शर्मा ने बताया कि फिल्म 2023 में कई भाषाओं में से रिलीज की जाएगी। फिल्म के लीड रोल के लिए पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बात की गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि इस वक़्त वे कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। इसके बाद तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर से बात की गई। दोनों में से कोई लीड रोल करेगा। जल्दी ही इसकी पुष्टि हो जाएगी। अभी प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

फिल्म को लेकर हूं उत्साहित : बछेंद्री पाल
पत्रकार वार्ता में एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल ने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि बेहद चुनौतीपूर्ण रहे इस अभियान को लेकर फिल्म बन रही है यह सोच कर मैं बहुत उत्साहित हूं। पहले भी कई बार फिल्म बनाने को लेकर मेरे सामने प्रस्ताव आए। तब मैं तैयार नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार मैं मना नहीं कर पाई। वो सफर बेहद मुश्किल था और रफ़ल्म के जरिए लोग समझ पाएंगे कि महिलाओं ने उस समय कितनी चुनौतियों का सामना करके इस अभियान को पूरा किया था।

गंगा में हरिद्वार से कोलकाता तक की यात्रा दो बार पूरी की है। 1994 के अलावा 2018 में भी 40 सदस्यों के नाविक दल के साथ गंगा की यात्रा की थी। यात्रा के दौरान दल ने गंगा में तैरती कई लाशों को भी दफनाया और नदी साफ की। हर दिन 70 से 80 किलोमीटर का सफर होती था। दल को कवर करने के लिए एक जिप्सी सड़क पर साथ चलती थी, लेकिन संवाद की सुविधा न होने से कई बार जिप्सी नहीं मिल पाती थी। 


8 मार्च से पदयात्रा शुरू करेंगी बछेंद्री 
एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल (60) ने बताया कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे 50 से अधिक उम्र की आयु की 10 महिलाओं के साथ एक पद यात्रा शुरू करेंगी। यात्रा असम, अरुणाचल, सिक्किम, नेपाल, टाइगर हिल तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही यह बताना है, कि किसी भी उम्र में आप सपने देख सकते हो और उसे पूरा भी कर सकते हो। पद्मश्री मिलने पर माधुरी बड़थ्वाल और बसंती देवी को बधाई दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed