फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   even assurance, cm avoid to come employees program

जानिए, निगम कर्मचारियों के अधिवेशन में हां कहने के बाद भी क्यों नहीं आए मुख्यमंत्री

Sat, 17 Feb 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Feb 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
even assurance, cm avoid to come employees program
trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हां कहने के बाद भी कर्मचारियों के महाध‌िवेशन में नहीं आए। सैकड़ों कर्मचारी हाथों में हार उठाए मुख्यमंत्री के आने की राह देख रहे थे। जब इंतजार की इंताह हो गई तो सरकार के लोगों से वजह जानने का प्रयास हुआ।

विज्ञापन

 बताते हैं कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख‌िया को इतनी थकान हो गई थी कि उन्होंने अपने कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए। लेकिन कर्मचार‌ियों के बीच सीएम ही नहीं पूरी 'सरकार' की गैरमौजूदगी को लेकर तरह चर्चाएं कुछ और ही हो रही हैं। इनके मुताबिक, न‌िगम और निकाय कर्मचारी संगठनों में गुटबाजी के चलते सीएम और मंत्री प्रोग्राम से कन्नी काट गए। 
विज्ञापन

प्रोग्राम में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, अरविंद पांडेय और मदन कौशिक से भी पक्की बात हुई थी, लेकिन पहुंचा कोई नहीं। 
सचिवालय के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट में आज कर्मचारियों का महाधिवेशन आयोजित किया गया था। इसमें नगर निकायों के अलावा जल संस्थान, जिला पंचायत और कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए सरकार के आभार के वास्ते यह महाधिवेशन रखा गया था, लेकिन सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई नहीं आया। भाजपा संगठन की तरफ से जरूर प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम ज्योति प्रसाद गैरोला पहुंचे। मगर सरकार के प्रतिनिधि न होने के कारण कर्मचारी उन्हें ज्ञापन देने की स्थिति में नहीं रहे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से सीधे दून यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद, जब उनका काफिला निकला, तो उम्मीद बंधी कि वे सीधे इस कार्यक्रम में आ रहे हैं, लेकिन वे अपने आवास चले गए। जब सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम स्थल से चले गए, तो कर्मचारियों में मायूसी छा गई। छोटे-छोटे समूह में बंटकर कर्मचारी सरकार के रवैये पर चर्चा करते दिखाई दिए। उनकी बातों से नाखुश साफ झलकी। महासंघ के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत और कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र कपिल ने कहा-सरकार का कोई भी प्रतिनिधि थोड़ी देर के लिए भी आता, तो खुशी होती। वैसे भी हम कुछ मांग नहीं रहे थे, आभार ही प्रकट कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने साफ किया है कि उन्हें इस कार्यक्रम में जरूर रहना था, लेकिन नानकमत्ता में सिख समाज के कार्यक्रम में सीएम ने उन्हें अपने प्रतिनिधि बतौर भेज दिया। इस वजह से उनका कार्यक्रम में आना संभव नहीं हो पाया। दूसरी तरफ, सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण सीएम के आज के दो कार्यक्रम स्थगित करने पडे़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed