फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even after adopting backward committees in loan recovery, officers are unable to speed up the process

Dehradun News: ऋण वसूली में पिछड़ी समितियों को गोद लेकर भी रफ्तार नहीं दे पा रहे अधिकारी

Sat, 02 Nov 2024 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Even after adopting backward committees in loan recovery, officers are unable to speed up the process
बकाया ऋण वसूली में पिछड़ी समितियों को गोद लेने की मुहिम भी वसूली का आंकड़ा नहीं बढ़ा पा रही है। समितियों की बड़ी रकम अब भी किसानों पर बकाया है। दरअसल, बीते दिनों ऋण वसूली में पिछड़ी बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को उभारने के लिए इन्हें अधिकारियों को गोद लेने की मुहिम शुरू हुई थी। जिला के आला अधिकारियों से लेकर विकासखंड के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्रवार समितियों की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन समितियों की ओर से वसूली का कार्य मंद गति से जारी है। समिति सदस्यों पर अब भी करीब 18 करोड़ से ज्यादा का बकाया ऋण है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में 39 समितियां का संचालन हो रहा है। जबकि, बीते 30 जून तक समितियों की ओर से 134 करोड़ के सापेक्ष 106 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई।
विज्ञापन

अब चार माह का समय बीतने पर करीब 10 करोड़ की ही वसूली हो सकी है। ऐसे में समितियों के जिम्मे अभी बड़ी रकम की वसूली करना है। इसके अलावा जिले में करीब नौ समितियां ऐसी हैं, जिनका वसूली प्रतिशत 50 के आंकड़े को नहीं छू पा रहा है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि कुशल प्रबंधन की बदौलत समितियों के बकाया ऋण की वसूली बढ़ी है। आगामी दिनों में इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन



समितियों की ओर से ऋण वसूली को लेकर बेहतर कार्य हो रहा है। कई समितियों में बकाया ऋण काफी कम रह गया है। जिन समितियों में वसूली कम है उसके लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। - डॉ. बीएस मनराल, एआर को-ऑपरेटिव, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed