{"_id":"7b9b2252ed22a00349c17dc3bfd0f83e","slug":"euthanasia-demand-by-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज का दंश झेल रही युवती ने मांगी इच्छामृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज का दंश झेल रही युवती ने मांगी इच्छामृत्यु
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 24 May 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। विवाहिता ने गंगनहर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ग्राम रामपुर निवासी सलमा पुत्री अकरम ने राष्ट्रपति को प्रार्थनापत्र भेजकर बताया कि उसका विवाह 27 नवंबर 2012 को भगवानपुर निवासी मोहतसीम के साथ हुआ था।
घर वालों ने निकाल दिया बाहर
आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। समझाने पर उसके घरवालों के साथ भी अभद्रता की।
इस संबंध में विगत 22 अप्रैल को गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पक्ष उसके परिवार वालों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से की शिकायत
पीड़िता ने राष्ट्रपति से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने अन्यथा इच्छा मृत्यु देने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन