यूरोपियन मैम को दुबई में हुआ प्यार, उत्तराखंड में शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन के तमाम सुखों और संघर्षों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता के साथ कोटद्वार निवासी संदीप रावत और मैसीडोनिया (यूरोप) निवासी निकोलिना गढ़वाली परंपराओं के अनुरूप परिणय सूत्र में बंध गए।
रविवार को काशीरामपुर स्थित शहीद भूपेंद्र कालोनी निवासी पदम सिंह रावत और भारती देवी के घर पर ढोल- दमाऊ और मशकबीन की धुनों के बीच शादी का आयोजन हुआ।
यहां गढ़वाली रीति- रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुबई में एक साथ नौकरी कर रहे संदीप और निकोलिना की शादी हुई। संदीप ने निकोलिना की मांग भरी और मंगल सूत्र पहनाकर उसे अपना बना लिया।
दुबई में नौकरी के दौरान हुआ प्यार
संदीप ने बताया कि वर्ष 2011 में वह दुबई के एमरिट्स कंपनी में नौकरी के लिए गए। वहां उनकी मुलाकात सहकर्मी निकोलिना से हुई फिर दोनों में प्यार हो गया।
बताया कि दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद पहले यूरोप की परंपराओं के अनुरूप कोर्ट में शादी की, उसके बाद वे कोटद्वार आए और अपनी परंपराओं के बीच शादी की।
वहीं दुल्हन निकोलिना का कहना है कि वह गढ़वाली रीति-रिवाज से हुई शादी से बेहद प्रभावित हुई हैं। कहती हैं कि पति के साथ जीवन में उनके हर सुख-दुख की साथी बनेंगी।