{"_id":"5d3c2e4f8ebc3e6d2278354b","slug":"eunuchs-two-group-fight-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः किन्नरों के दो पक्षों में हुआ विवाद, एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः किन्नरों के दो पक्षों में हुआ विवाद, एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और कपड़े फाड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए मकान की ‘बधाई’ को लेकर किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट कर एक-दूसरेके कपड़े फाड़ने के साथ-साथ चाकू आदि से प्रहार किया। इसमें करीब 13 किन्नर घायल हो गए। दून अस्पताल में मेडिकल के दौरान भी इनके बीच हाथापाई होने से हंगामा हो गया। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जैसे तैसे शांत कर। किन्नरों के इन गुटों में ‘इलाके’ को लेकर पहले भी मारपीट होती रही है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू कालोनी के केदारपुरम (शिव कुंज) में बिंजोला परिवार का नया मकान बना है। निर्माण के दौरान किन्नर रजनी रावत से जुड़े किन्नर बधाई मांगने आए थे। उस समय परिवार ने मकान पूरा होने पर आने की बात कहकर लौटा दिया था। किन्नर जाते समय परिवार को अपना कार्ड भी दे गए थे। शनिवार को दूसरे गुट की निशां चौहान, शालू, काजल, गौरी, अंजलि और प्रमिला आदि के साथ बिंजोला के घर बधाई मांगने पहुंच गई।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बिंजोला परिवार ने रजनी रावत गुट की किन्नर को फोन कर पूछ लिया कि निशां आदि क्या उनके कहने पर बधाई लेने आई हैं। इस पर रावत ग्रुप ने उन्हें बधाई देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद किन्नरों का दूसरा गुट भी मौके पर आ धमका। एक-दूसरे के क्षेत्र में दखल देने को लेकर पहले तो उनमें गाली-गलौज हुई। देखते-देखते ही दोनाें गुट के किन्नर मारपीट पर उतर आए, जिससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क के बीचोबीच काफी देर तक उनके बीच संघर्ष होता रहा। मारपीट करने के साथ एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान चाकू और दूसरे नुकीले हथियारों का प्रयोग हुआ। इसी बीच सूचना पाकर नेहरू कालोनी पुलिस मौके पर आ गई। मारपीट की इस घटना के बाद फटे हाल किन्नरों के दोनों ग्रुप मेडिकल कराने दून अस्पताल पहुंच गए। यहां भी उनके बीच हाथापाई के साथ गाली-गलौज हुई। यहां महिला पुलिसकर्मियाें को उनके बीच दीवार बनकर खड़ा होना पड़ा। दोनों पक्षाें के करीब 13 किन्नराें ने अपना मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
5 of 5
केदारपुरम में मारपीट के शिकार किन्नर इंसाफ पाने को सीधे कोर्ट पहुंच गए। दरअसल किन्नरों के दोनों गुटों के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। इस मामले में दो किन्नरों के शनिवार को गवाही होनी थी, लेकिन इससे पहले उनमें मारपीट हो गई। घटना के तुरंत बाद किन्नर फटे कपड़ों में कोर्ट परिसर में पहुंच गए। उनका कहना था कि जान लेवा हमले करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमलावरों ने चाकू आदि हथियारों का उपयोग किया है। न्यायिक कर्मचारियाें ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने की बात कहकर वापस भेज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।