{"_id":"f77b4616e4c845e9494216525146a8a1","slug":"entertainment-ke-liye-kuch-bhi-karega","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो में दिखेंगे देहरादून के दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियलिटी शो में दिखेंगे देहरादून के दीपक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 May 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून का एक और टैलेंट जल्द ही टीवी रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेरेगा।
विज्ञापन
डांस से धूम मचाने को तैयार
टीवी रियलिटी शो इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा सीजन 5 में दून के दीपक अपने डांस से धूम मचाने को तैयार हैं।
दीपक का हुनर शो के जजों को खूब पसंद आया है। नेहरू कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने अमृतसर में आडिशन दिया था, जिसके बाद मुंबई में अगला राउंड हुआ।
बताया कि उनकी डांस फार्म टेनोर इजिप्ट की है। इस डांस में पहनी जाने वाली घाघरे की तरह दिखने वाली ड्रेस 30-35 किलो की होती है। यह डांस पुरुष ही करते हैं।
विज्ञापन
एलईडी लाइटें और छाते लगाकर करेंगे डांस
दीपक ने बताया कि उन्होंने अपनी ड्रेस खुद तैयार की है, जिसमें एलईडी लाइटें और छाते लगाए हैं। दीपक ने बताया कि वह शो के क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गए हैं।
उनका डांस मंगलवार रात नौ बजे शो के प्रसारण में दिखाया जाएगा। दीपक ने बताया कि शो में उनका नाम डेज शेज सूफी बताया गया है, क्योंकि उन्होंने यही नाम फेसबुक अकाउंट में लिखा है।
विज्ञापन
उड़ाते हैं मजाक
दीपक ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां की जिम्मेदारी उन पर ही है। बहन मुंबई में असिस्टेंट कोरियोग्राफर है।
दीपक ने बताया कि वह डांस शो के जरिये ही घर का खर्चा उठाते हैं। बताया कि दून में लोगों को टेनोर डांस की जानकारी नहीं है, ऐसे में लोग उनकी ड्रेस देख मजाक उड़ाते हैं।
दीपक ने बताया कि उन्होंने यह बात जजेज को बताई तो तारा खान ने बताया कि वह भी डांस कर घर चलाती थीं। अनु मलिक तो दीपक के साथ स्टेज पर आ गए और देखो बारिश हो रही है... गाना गाते हुए डांस किया।
दीपक ने बताया कि उनकी परफार्मेंस पर उन्हें 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया है।