फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Enlisted as a soldier, now became a military officer

आईएमए से पास आउट होकर अधिकारी बने कुमाऊं मंडल के अधिकारियों से बातचीत

Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Enlisted as a soldier, now became a military officer
पिथौरागढ़ जिले के सौगांव मोहानी गांव निवासी लेफ्टिनेंट सूरज सिंह खोलिया का परिवार अब कसौली पिथौरागढ़ में रहता है। सूरज सिंह सेना में बतौर सैनिक भर्ती हुए थे। वह 19 कुमाऊं रेजीमेंट में थे। मन में सैन्य अधिकारी बनने का जज्बा था। सेना में रहते हुए कठिन मेहनत कर आईएमए देहरादून से तीन साल ग्रेजुएशन किया। फिर एक साल के कड़े प्रशिक्षण के बाद आज सैन्य अफसर बन गए। सूरज के पिता पूरन सिंह खोलिया सेना से आर्नरी नायब सूबेदार सेवानिवृत्त हुए हैं। सूरज का कहना है कि उन्हें अधिकारी बनने का जज्बा बढ़ाने में उनके पिता पूरन सिंह खोलिया, माता राजेश्वरी खोलिया, पत्नी दीपिका खोलिया समेत परिवार के अन्य सदस्यों और अफसरों का सहयोग रहा। सूरज के सैन्य अधिकारी बनने पर पत्नी दीपिका खोलिया बहुत ही खुश नजर आई। दीपिका ने बताया कि उनकी शादी गत दिसंबर में ही हुई है। यह उन्हें शादी का बड़ा तोहफा मिला है। सूरज के सैन्य अफसर बनने पर पिता, माता, पत्नी के अलावा उनके ससुर आर्नरी सूबेदार मेजर गोपाल सिंह दसौनी, सास विधालय दसौनी, बहनोई महिपाल, पवन, बहन सुशील कठायत, ज्योति वर्मा और सुनीता जोशी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

(मोबाइल- दीपिका- 7895945357)
तीसरी पीढ़ी भी सेना में, विनोद पहले अफसर
मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के थलगांव निवासी विनोद सिंह सावंत भी शनिवार को आईएमए से पासआउट होकर सैन्य अफसर बन गए। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून के कांडली गढ़ी कैंट में रहता है। विनोद के रूप में परिवार की तीसरी पीढ़ी का व्यक्ति सेना में गया है। विनोद के पिता प्रताप सिंह सावंत सेना से सेवानिवृत्त आर्नरी कैप्टन हैं। उनके दादा बहादुर सिंह भी सेना में सूबेदार रहे हैं। परिवार में विनोद सिंह सावंत पहले कमीशंड अफसर है। शुरू में बीटेक करने के बाद प्राइवेट कोचिंग सेंटर में नौकरी भी की। इस दौरान वह सेना में अधिकारी बनने के लिए कठोर परिश्रम भी करते रहे। पिता के साथ ही माता राधिका देवी, चाचा भूपाल सिंह, भाई मनोज और हिमांशु सिंह समेत अन्य सदस्यों ने उनके अफसर बनने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

(मोबाइल- भूपाल चाचा- 7060896543)
पहले सेना में सिपाही भर्ती हुए, अब अफसर बने
नंदपुर एनटोपा कॉलोनी बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर निवासी देवेंद्र सिंह भी शनिवार को आईएमए से पासआउट होकर सैन्य अफसर बने। देवेंद्र के पिता बलवंत सिंह सेना से सुबेदार मेजर से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2016-17 तक लेह में आर्टरी में बतौर सिपाही तैनात रहे। उसके बाद सेना में रहते हुए आईएमए दून से ग्रेजुएशन किया। उसके बाद आईएमए से एक साल का कठोर प्रशिक्षण हासिल किया और आज पास आउट होकर सैन्य अफसर बन गए। पिता बलवंत सिंह और माता कुलवंत कौर ने बताया कि देवेंद्र सिंह को सैन्य अधिकारी बनने के लिए परिवार के लोगों के अलावा सेना के अधिकारियों ने भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

(मोबाइल- पिता- 9410764452)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed