{"_id":"68712f2002adecf31eca07ca77e9657a","slug":"engineering-student-died-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में इंजीनियरिंग छात्र की दोस्त के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह सोमवार रात पार्टी मनाने दोस्त के यहां आया था। छात्र के परिजन नैनीताल से देर रात दून पहुंच गए।
विज्ञापन
नैनीताल के भीमताल निवासी जल निगम कर्मचारी गिरीश का बेटा कार्तिक (24) प्रेमनगर के देवभूमि इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (डीबीआईटी) में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह प्रेमनगर में ही एक हास्टल में रहता था।
विज्ञापन
सोमवार को घर से लौटा
कॉलेज में छुट्टी होने के कारण कार्तिक घर गया हुआ था। सोमवार शाम वह दून लौटा, लेकिन हास्टल के बजाय प्रेमनगर में दोस्त राहुल के कमरे पर चला गया। रात में राहुल और दोस्तों ने पार्टी की और सो गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब राहुल और बाकी छात्र जाग गए, लेकिन कार्तिक नहीं उठा। एक घंटे बाद साढ़े दस बजे साथियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। जवाब नहीं मिला तो उनके हाथ-पैर फूल गए। कार्तिक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन पहुंचे
प्रेमनगर थानाध्यक्ष रवि सैनी का कहना है कि शव मोर्चरी में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी। उधर, देर रात परिजन दून पहुंच गए थे।