फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   engineer suspended

पुल ढहने के मामले में चार इंजीनियर सस्पेंड

Tue, 03 Jun 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jun 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
engineer suspended

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मावाला के पास आसन नदी पर रविवार को निर्माणाधीन पुल ढहने की गाज चार इंजीनियरों पर गिरी।

विज्ञापन


चीफ इंजीनियर को मौके पर भेजकर कराई पड़ताल
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चारों इंजीनियरों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के तेवर देख प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) सुखबीर सिंह संधू ने इन चारों को सस्पेंड कर दिया है।

इसके अलावा एनएच के चीफ इंजीनियर व सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड 11 करोड़ की लागत से धर्मावाला के पास आसन नदी पर 200 मीटर लंबे पुल का निर्माण कर रहा है। रविवार सुबह मजदूर इस पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


करीब नौ बजे अचानक बढ़े जलस्तर का दबाव न झेल पाने के कारण पुल की शटरिंग खुल गई और इसका लगभग 40 मीटर हिस्सा ढह गया था।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा की और संबंधित इंजीनियरों को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

सीएम का निर्देश मिलते ही प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने चार इंजीनियरों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले चीफ इंजीनियर को मौके पर भेजकर पड़ताल कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम न रुके, इसलिए विभागाध्यक्ष कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध भंडारी को सस्पेंड किए गए शैलेंद्र मिश्रा के स्थान पर तैनात किया गया है।

ये हुए सस्पेंड
- शैलेंद्र मिश्रा, एक्सईएन
- बीसी पांडेय, असिस्टेंट इंजीनियर
- संजय सैनी, जूनियर इंजीनियर
- एमएस भैंसोड़ा, जूनियर इंजीनियर

इनसे मांगा स्पष्टीकरण
- एचके उप्रेती, चीफ इंजीनियर, नेशनल हाई-वे
- आरसी अग्रवाल, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, नेशनल हाई-वे

निर्माणाधीन पुल का गिरना गंभीर घटना है। शुरुआती जांच में अफसरों की भूमिका संदिग्ध है। इसलिए निलंबन व नोटिस देने की कार्रवाई हुई।
- सुखबीर सिंह संधू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed