फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   engineer sexual harassment with his classmate

क्लासमेट के साथ युवक ने पांच साल तक बनाए शारीरिक संबन्ध, इसके बाद जो किया सदमे में आ गई लड़की

Tue, 29 Aug 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 29 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
engineer sexual harassment with his classmate

इंजीन‌ियर ने अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की के साथ दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसने पांच साल तक उसके साथ शारीरिक संबन्‍ध बनाए। लेक‌िन इसके बाद भी वह नहीं माना उसके जो हरकत की उससे लड़की सदमे में है। 

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती का यौन शोषण किया लेकिन पांच साल बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। नोएडा में एक कंपनी में नौकरी कर रही युवती ने उसकी धमकी से तंग आकर नौकरी तक छोड़ दी।
विज्ञापन


मुखानी पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ दुराचार और उसकी मां के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस के अनुसार संजय कालोनी जजी कोर्ट के पास निवासी जस्सू बिष्ट पांच साल पहले देहरादून में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करने से इन्कार कर दिया

engineer sexual harassment with his classmate

​मुखानी क्षेत्र की युवती भी इसी कॉलेज में पढ़ती थी। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती का यौन शोषण किया। पढ़ाई पूरी करने पर युवती की नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी लग गई।

जस्सू रुद्रपुर में एक कंपनी में नौकरी करने लगा। युवती ने इंजीनियर पर शादी के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि इंजीनियर और उसकी मां पार्वती बिष्ट ने शादी की बात करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष कमाल हसन ने जस्सू बिष्ट और उसकी मांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच के लिए विवेचक नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed