फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   engineer died in road accident.

पेड़ से जा टकराई इंजीनियर की कार, मौत

Mon, 23 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 23 Feb 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
engineer died in road accident.

भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) के एक इंजीनियर की नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच हाईवे पर शनिवार रात हुए हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को राजकीय संयुक्त अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बीईएल कर्मियों में शोक की लहर है।

बीईएल कोटद्वार में तैनात इंजीनियर संजीव गांगुली (48) पुत्र लाल सिंह निवासी बीईएल कॉलोनी अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार सहित बरेली गए थे। वह मूल रूप से डीएल रोड देहरादून के रहने वाले थे। शनिवार को शादी से लौटते वक्त कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच जाफरा के पास मोड़ पर उनकी कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन

मौके पर ही हो गई मौत, पत्नी, बच्चे घायल

engineer died in road accident.

सिर पर चोट लगने से संजीव गांगुली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जाफरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला।

जाफरा चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा करीब साढ़े आठ बजे रात हुआ। कार सड़क का मोड़ नहीं काट पाई और पेड़ से टकरा गई। संजीव खुद कार चला रहे थे।

उनकी पत्नी सुमन, दो बेटे श्रीयांक और अक्षत पीछे की सीट पर बैठे थे। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों घायलों और संजीव को कोटद्वार अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।

देहरादून से आए परिजन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून ले गए। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह बीईएल के कर्मचारी सरकारी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed