फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   encroachment removing campaign again in dehradun

देहरादून में अतिक्रमण पर आज से फिर चलेगी जेसीबी

Mon, 16 Jul 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jul 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
encroachment removing campaign again in dehradun
JCB

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन, नगर निगम और एमडीडीए का अभियान जारी है। अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आराम देने के लिए रविवार को कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन, सोमवार से शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


18 जून को हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को चार सप्ताह के भीतर देहरादून शहर को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए थे। आदेश की कॉपी मिलने के बाद अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने 28 जून से अभियान शुरू किया था। रविवार को अभियान में लगे पांच हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आराम दिया गया। अभी तक टास्क फोर्स 4100 अतिक्रमण चिह्नित कर चुकी है। वहीं, 1490 अतिक्रमण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा 88 भवनों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन


आज यहां चलेगा अभियान 
टीम सोमवार को नेशविला रोड, राजपुर रोड और प्रेमनगर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी। इसके अलावा अन्य अन्य जगहों पर भी अभियान चलाए जाने की संभावना है। वहीं, चिह्नीकरण और सीलिंग की कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने भेजे 1300 को नोटिस 
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर निगम ने चिह्नित किए गए करीब 12000 अतिक्रमण को हटाने के लिए अब तक 1300 को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर निगम की जमीन पर कब्जों का चिह्नीकरण जारी है। बता दें कि वर्तमान में निगम में पास करीब 800 हेक्टेयर जमीन है। 

गलियों में चलना है अभियान 
बीते दिनों अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा था कि मुख्य सड़कों से अतिक्रमण को हटाने के बाद गलियों और फुटपाथ का अतिक्रमण हटाया जाएगा। डालनवाला और पलटन बाजार की गलियों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं। 

अब तक अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई की स्थिति 
जोन     चिह्नित अतिक्रमण     ध्वस्तीकरण        सीलिंग  
1    829        278        -
2    1380        396        4
3    433        208        60
4    1458        608        24
कुल    4100         1490        88

लंबे समय से टीम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही थी, जिसके चलते उन्हें रविवार को आराम दिया गया। वहीं, सोमवार से दोबारा अभियान शुरू होगा।
- एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी

प्रेमनगर में कराई मुनादी 
बीते दिनों टीम ने प्रेमनगर में अतिक्रमण चिह्नित किया था। जिसके बाद व्यापारियों ने हंगामा करते हुए अधिकारियों से समय मांगा था। जिस पर उन्हें रविवार तक का समय दिया गया था। शाम को टीम ने प्रेमनगर में मुनादी कर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। पूर्व में हुए विरोध को देखते हुए यहां अभियान के दौरान सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही रूट डायवर्जन भी किया गया है। सुबह साढ़े सात बजे से शाम छह बजे तक प्रेमनगर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि इस रूट के सभी वाहनों को शिमला बाईपास होते हुए निकाला जाएगा। इसी प्रकार विकासनगर से दून आने वाले वाहनों को हर्बटपुर से धर्मावाला होते हुए मार्ग आने दिया जाएगा।


प्रेमनगर में यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
-पावंटा, डाकपत्थर और विकासनगर से दून की ओर आने वाले वाहनों को हर्बटपुर से धर्मावाला होते हुए नयागांव, शिमला बाईपास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-सेलाकुई, राजावाला से दून की ओर आने वाले वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला से होते हुए शिमला बाईपास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-सुद्दोवाला से प्रेमनगर की ओर आने वाले वाहनों को बालाजी मंदिर के पास से शिमला बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
-बिधौली से प्रेमनगर की ओर आने वाले वाहनों को नंदा की चौकी से डायवर्ट कर बालाजी मंदिर की ओर शिमला बाईपास पर भेजा जाएगा।
-टी-एस्टेट, पंडितवाड़ी, बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर की ओर जीरो ट्रैफि क जोन रहेगा। इस ओर जाने वाले वाहनों को जीएमएस रोड से शिमला बाईपास रोड होते हुए भेजा जाएगा।
-आईएसबीटी की ओर से प्रेमनगर, सेलाकुई, विकासनगर की ओर जाने वाले वाहन भी शिमला बाईपास से भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed