फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment-removed-G-20 venue

देहरादून: जी-20 कार्यक्रम स्थल के रूटों पर हटेगा अतिक्रमण

Thu, 16 Feb 2023 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment-removed-G-20 venue
आगामी मई-जून में प्रस्तावित जी-20 कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान व स्थानीय व्यवस्था समिति की बैठक लेकर कार्यक्रम के प्रस्तावित और वैकल्पिक रूटों पर तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने लोनिवि, दूरसंचार निगम, वन विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से अतिक्रमण चिन्हित करते हुए हटाने के निर्देश दिए। यूपीसीएल को सड़कों पर यातायात को बाधित करने वाले विद्युत पोल का चिन्हिकरण कर शिफ्ट करने और इंटरनेट एवं केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक करते हुए केबलों को शिफ्ट करने की कार्रवाई के लिए निर्देश देने को कहा। संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभागों में आपसी समन्वय के लिए बैठक आयोजित करें और वाहनों की व्यवस्था, साज-सज्जा, स्ट्रीट लाईटें आदि कार्यों को समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी पौड़ी को उन्होंने पैदल मार्ग को ठीक करने, पार्किंग, हैलीपैड आदि व्यवस्था बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीराल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा सहित यूपीसीएल, जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed