फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment On Forest Land: Action continues to mark religious encroachment

Encroachment On Forest Land:  धार्मिक अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई जारी, अब खंगालेंगे गढ़वाल के सर्किल

Mon, 01 May 2023 10:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 10:52 AM IST
सार

प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से वन क्षेत्रों में हुए धार्मिक अतिक्रमणों को चिह्नित कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Encroachment On Forest Land: Action continues to mark religious encroachment
मजारों से हटाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में वन क्षेत्रों में हुए धार्मिक अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है। नोडल अधिकारी आईएफएस डॉ.पराग मधुकर धकाते कुमाऊं के बाद अब सोमवार से गढ़वाल में सर्किलवार वन प्रभागाें के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। साथ ही प्रभागवार प्रतिदिन की रिपोर्ट भी तलब की जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले नोडल अधिकारी धकाते ने पूरे एक सप्ताह कुमाऊं में डेरा डाले रखा। वहां उन्होंने कुमाऊं सर्किल के प्रभागीय वन अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में ही मोटे तौर पर यह बात निकलकर सामने आई थी कि प्रदेशभर में वन भूमि पर हुए अतिक्रमणों के 80 प्रतिशत मामले कुमाऊं में हैं। इनमें कुमाऊं सर्किल का पश्चमी वृत्त सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां अतिक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: सीएम धामी बोले- जून तक तैयार होगा यूसीसी का ड्राफ्ट, तेजी से हो रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से वन क्षेत्रों में हुए धार्मिक अतिक्रमणों को चिह्नित कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ.धकाते ने बताया कि वह कुमाऊं के बाद अब सोमवार से गढ़वाल के सर्किलों की प्रभागवार बैठकें लेंगे, जिनमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह या दस दिन के भीतर प्रदेशभर की रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

गढ़वाल में सर्किल वार होंगी बैठकें

भागीरथी वृत्त : टिहरी वन प्रभाग, टिहरी डैम वन प्रभाग-प्रथम, द्वितीय, उत्तरकाशी, नरेंद्रनगर और उत्तरकाशी वन प्रभाग।
यमुना वृत्त : मसूरी वन प्रभाग, टौंस, अपर यमुना और चकराता वन प्रभाग।
गढ़वाल वृत्त : गढ़वाल वन प्रभाग, रुद्रप्रयाग और बदरीनाथ वन प्रभाग।
शिवालिक वृत्त : देहरादून वन प्रभाग, लैंसडौन, भूमि संरक्षण कालसी और हरिद्वार वन प्रभाग।
इसके अलावा वन्यजीव संरक्षित क्षेत्रों के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व, गोविंद पशु विहार और नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed