{"_id":"d655a4289b6717e1445569854083a78d","slug":"employment-office-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये नौकरी पाना नहीं आसान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये नौकरी पाना नहीं आसान...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी की चाह में देहरादून स्थित सेवायोजन कार्यालय पहुंच रहे युवाओं को हर रोज अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अपनी बारी का इंतजार
भीड़ के बावजूद यहां सिंगल विंडो से काम चलाया जा रहा है। इस वजह से युवाओं को पंजीकरण के लिए पांच से सात घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
हालत यह है कि पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू होती है, लेकिन लाइन सात बजे से लग जाती है। ऋषिकेश में इस माह दो दिवसीय पंजीकरण शिविर नहीं लग पाने से स्थिति और विकट हो गई है।
लंबी लाइन
मंगलवार को 500 से ज्यादा युवा पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए कार्यालय पहुंचे। खिड़की खुलने तक 200 युवा लाइन में लग चुके थे। समय बीतने के साथ लाइन लंबी होती गई।
विज्ञापन
एक खिड़की पर पंजीकरण होने से लड़कों और लड़कियों को एक ही लाइन में खड़ा होना पड़ा। इस दौरान कई युवतियां धक्कामुक्की की शिकायत करती नजर आईं।
दो बार मशक्कत
पंजीकरण के लिए बेरोजगारों को दो बार लाइन में लगना पड़ रहा है। पहले फॉर्म लेने के लिए फिर जमा करने के लिए। युवाओं का कहना है कि यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके।
विज्ञापन
पुलिस गायब
सेवायोजन कार्यालय में उमड़ रही भीड़ को संभालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मंगलवार को कई बार स्थिति बिगड़ी, लेकिन मौके पर पुलिस का एक भी जवान मौजूद नहीं था। अफरातफरी के बीच यदि कोई अनहोनी हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा?
कागज गायब, दोबारा पंजीकरण
कई आवेदक नवीनीकरण कराने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कार्यालय में उनके पंजीकरण के कागज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे आवेदकों को दोबारा कई घंटे लाइन में लगकर पंजीकरण कराना पड़ा।
युवाओं की जुबानी
मैं सुबह से बच्चे को गोद में लेकर लाइन में खड़ा हूं। बहुत दिक्कत हो रही है। व्यवस्थाएं सही नहीं हैं।
- लोकेश, हर्बटपुर, विकासनगर
यहां लड़कियों के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। भीड़ में बहुत दिक्कत हो रही है।
- श्वेता, देहरादून
दो बार लाइन में लगना पड़ रहा है। पहले फार्म लेने के लिए और फिर जमा करने के लिए। बहुत मुश्किल काम है यह।
- राहुल, मोथरोवाला
पहले हर माह ऋषिकेश में 17 व 18 तारीख को पंजीकरण कैंप लगता था। इस बार कैंप न लगने से देहरादून आना पड़ा।
- मनीष बनवाल, ऋषिकेश