{"_id":"5b1c97b2f5aa3a028676b2158e8c1f69","slug":"employment-for-uttarakhand-disaster-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के मारे हैं तो ये खबर आपके लिए है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के मारे हैं तो ये खबर आपके लिए है...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Dec 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते जून माह में उत्तराखंड में आई आपदा में सैकड़ों युवाओं का रोजगार छिन गया। ऐसे बेरोजगारों की मदद के लिए कुछ लोगों ने पहल की है।
विज्ञापन
आतिथ्य प्रबंधन में तीन माह का प्रशिक्षण
आपदा से मिले जख्मों से राहत दिलाने के लिए उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी और टाटा समूह ने हाथ मिलाया है। जयपुर के ताज होटल में राज्य के आपदा ग्रस्त बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए आतिथ्य प्रबंधन में तीन माह का विशेष प्रशिक्षण रखा गया है।
इसके लिए उनके पास अंग्रेजी का बुनियादी ज्ञान जरूरी है। प्राथमिकता चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के युवक-युवतियों केलिए रहेगी।
आने वाली छह जनवरी से शुरू होने वाले प्रशिक्षण के लिए प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा, वह भी मुफ्त आवासीय सुविधा के साथ। 18 से 35 की उम्र वाले युवक-युवतियों ही यह प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
महिला आईटीआई में होगा साक्षात्कार
आवेदन के लिए आखिरी तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। आवेदन करने वाले प्रशिक्षार्थियों का अंतिम चयन आने वाली चार जनवरी को सर्वे चौक स्थित महिला आईटीआई में एक साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
कामयाब प्रशिक्षुओं को रोजगार का मौका दिया जाएगा। बता दें कि यह पहल आजीविका पुर्नस्थापना कार्यक्रम के तहत है।
अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर लाग इन कर सकते हैं
www.uksdm.org