{"_id":"624abdc6da08127e542cb415","slug":"employees-sitting-in-the-same-place-for-years-even-after-getting-promotion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जिन पर अफसरों की रहनुमाई, उनकी कुर्सी नहीं हिल पाई, राजधानी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जिन पर अफसरों की रहनुमाई, उनकी कुर्सी नहीं हिल पाई, राजधानी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई कर्मचारी
Mon, 04 Apr 2022 03:15 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Apr 2022 03:15 PM IST
सार
लोनिवि में 350 से अधिक ऐसे मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारी हैं, जिनका प्रमोशन दो साल पहले हो चुका है, लेकिन यह अब भी उसी कार्यालय में जमे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग का भी अजब हाल है। यहां कुछ मिनिस्टीरियल कर्मियों को अफसरों की रहनुमाई ऐसी भायी कि आज तक उनकी कुर्सी नहीं हिल पाई है। विभाग में एक-दो नहीं, ऐसे तमाम उदाहरण हैं, जिनमें संबंधित कर्मचारी कनिष्ठ सहायक पद पर भर्ती होने के बाद प्रमोशन पाकर प्रधान सहायक पद तक जा पहुंचे, लेकिन आज तक राजधानी देहरादून का मोह नहीं छोड़ पाया। अब विभाग के भीतर ही इन्हें लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं।
विज्ञापन
लोनिवि में 350 से अधिक ऐसे मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारी हैं, जिनका प्रमोशन दो साल पहले हो चुका है, लेकिन यह अब भी उसी कार्यालय में जमे हैं। एक्ट में प्रावधान है कि प्रमोशन के साथ संबंधित कर्मचारी का अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाएगा। बीते वर्ष विभाग के अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को कोरोना का हवाला देकर प्रमोशन तो दे दिया, लेकिन बाद में उसी कार्यालय में ही पदस्थापित कर दिया गया, जहां वह तैनात थे।
विज्ञापन
उस वक्त आदेश में कहा गया था कि जब कोरोना की स्थितियां सामान्य हो जाएंगी, तब जिन कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी है, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार वहा स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अब जब कोराना संक्रमण को लेकर स्थितियां सामान्य हो चुकी हैं, विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता भी समाप्त हो गई है, ऐसे में एक बार फिर इन कर्मचारियों के तबादले की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
राजधानी में मानकों से अधिक कर्मचारी, पर्वतीय क्षेत्रों में पद खाली
उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभागाध्यक्ष को पत्र भेजकर ऐसे तमाम कर्मचारियों का तत्काल तबादला किए जाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवलियाल का कहना है कि पदोन्नति पाने वाले तमाम कर्मचारी ऐसे हैं, जो दशकों से राजधानी में ही जमे हुए हैं।
ये बभी पढ़ें...मन की बात: एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ने बताया जिदंगी में क्या बनना चाहती थी, लेकिन एक शौक ने बदल दिया सब कुछ
राजधानी में स्थित तमाम विभागीय कार्यालयों में मानकों से अधिक कर्मचारी हैं, पर्वतीय इलाकों में स्थित कई कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इससे विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अगर शीघ्र ही ऐसे कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाता तो एसोसिएशन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
वार्षिक स्थानांतरण के लिए विभागीय स्तर पर समिति का गठन कर दिया गया है। लोनिवि में समूह ख व ग श्रेेणी के कार्मिकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि ऐसे कौन से कर्मी हैं, जो वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं। नियमानुसार नीति का पालन करते हुए ट्रांसफर किए जाएंगे।
- प्रमोद कुमार, प्रमुख अभियंता, लोनिवि