Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   emphasize on strengthening the organization till the

Dehradun News: उक्रांद नेताओं का बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Tue, 17 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 17 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
emphasize on strengthening the organization till the
- उक्रांद की बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विकासनगर स्थित कैंप कार्यालय में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पछवादून जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने की। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के सुझाव दिए। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा, उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और गंभीरता के साथ लड़ेगा। केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला ने कहा, चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन के लिए काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में पीयूष नेगी, विपिन अंथवाल, सौरभ उनियाल, हरीश कुंयाल, अरविंद तोमर, जयकृष्ण सेमवाल, अनिल पंवार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रेश्वर गौड़, कमला घिल्डियाल विमला कपूर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed