फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eminent establishments of Dehradun steal building tax of crores

देहरादून के 15 नामी प्रतिष्ठानों पर करोड़ों के भवन कर की चोरी का आरोप, लगा भारी जुर्माना 

Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
सार

  • सेल्फ एसेसमेंट में भवन का क्षेत्रफल बताया कम, नगर निगम ने लगाया जुर्माना
  • नगर निगम ने स्थलीय निरीक्षण में कई नामी संस्थानों की पैमाईश में पाया अंतर 
  • जुर्माना समेत टैक्स जमा करने के दिए आदेश, सभी को जारी किए गए नोटिस 

विज्ञापन
eminent establishments of Dehradun steal building tax of crores
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सेल्फ एसेसमेंट (स्वकर निर्धारण) के आधार पर भवन कर जमा करने में करोड़ों रुपये की चोरी पकड़ी गई है। शहर के 15 नामी प्रतिष्ठानों ने अपने क्षेत्रफल को जानबूझकर कम दिखाकर नगर निगम में टैक्स जमा कराया।

विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर जब पैमाईश हुई तो यह बड़ा खुलासा हुआ। इस आधार पर अब इन प्रतिष्ठानों पर जुर्माने के साथ टैक्स लगाया गया है। सबसे अधिक टैक्स व जुर्माना पैसेफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन पर 4.89 करोड़ रुपये लगाया गया है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत भवन स्वामियों से भवनकर स्वकर निर्धारण प्रपत्र (फॉर्म) के माध्यम से जमा कराया जाता है। काफी समय से इस बात पर संदेह था कि लोग वास्तविक पैमाइश के आधार पर भवनकर जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मंगलवार को 50 संपत्तियों के फॉर्म को चेक किया गया और उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया। इनमें 15 संपत्तियों की पैमाईश में भारी अंतर पाया गया। मौके पर पैमाईश की गई तो पता चला कि शहर के कई बडे़े होटल, शोरूम और शिक्षण संस्थान भी इस तरह की टैक्स चोरी करने में लगे हैं। अब इन्हें टैक्स का अंतर मय जुर्माने के जमा कराना होगा। सभी को इस संबंध में नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 

इतना चुकाना होगा जुर्माना समेत टैक्स

प्रतिष्ठान                              -                        जुर्माना समेत टैक्स

जेकेजे रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार बाईपास रोड-19,26,577 रुपये 
सैयद फकीर अहमद (एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय)-18,00,147 रुपये 
पैसेफिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड-4,89,92,032 रुपये 
होटल सोलिटेयर हरिद्वार बाईपास रोड- 28,58,455 रुपये 
होटल सेफरन लीफ जीएमएस रोड- 27,56,122 रुपये 
होटल जेएसआर हरिद्वार रोड- 33,78,590 रुपये 
होटल सौरभ राजा रोड-22,38,058 रुपये 
होटल ग्रीन मैजेस्टिक-4,84,404 रुपये 
राजकुमार भाटिया (होटल श्याम रेजीडेंसी)- 3,89,117 रुपये 
आरएन सकलानी(शेखर एंड मंयख डिजाईनर)-68,977 रुपये 
सुनील गोयल (तनिष्क ज्वैलर्स) राजपुर रोड- 4,56,135 रुपये 
आशीर्वाद एसोसिएशन बल्लुपुर रोड- 19,71,306 रुपये 
अजय कुमार गुप्ता (ग्रैंड प्लाजा कांप्लेक्स) रविंद्रनाथ टैगौर मार्ग- 1,38,380 रुपये 
जगदीश चंद चौधरी, राजपुर रोड(आकाश इंस्टीट्यूट)- 14,40,388 रुपये 
नरेश ग्रोवर, पंकज पुरी, नीरज पुरी रविंद्र नाथ टैगोर मार्ग (वृंदावन टावर)- 4,02169 रुपये 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed