{"_id":"a129192ab8c545a5006ff86277128e29","slug":"emergency-landing-of-harish-rawat-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम में फंसा सीएम का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम में फंसा सीएम का हेलीकॉप्टर
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 31 May 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम का जायजा कर लौट रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में श्रीनगर में फंस गया। हेलीकाप्टर को मौसम खराब होने के कारण श्रीनगर के जीएंडटीआई मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
केदारधाम का जायजा लेने गए थे सीएम
गौरतलब है कि सीएम हरीश रावत शुक्रवार को केदारधाम का जायजा लेने गए थे। सीएम हरीश रावत के हेलीकॉप्टर ने करीब साढ़े तीन बजे श्रीनगर इमरजेंसी लैंडिंग की। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए हुए थे।
विज्ञापन
कॉंफ्रेंस में नहीं पहुंचे सीएम
वहां से लौटकर सीएम को देहरादून में प्रेस कॉंफ्रेंस करनी थी जो कि सीएम के न पहुंच सकने के कारण सीएम के मीडिया समन्वयक ने की।
बताया जाता है कि देवप्रयाग की तरफ आंधी तूफान की आशंका को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। एक घंटा श्रीनगर क्षेत्र भ्रमण के बाद मौसम साफ होने पर सीएम का हेलीकाप्टर देहरादून के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन