{"_id":"6a97345ba0a6bf803a084f1e","slug":"emergency-alarm-rang-at-midnight-life-saved-in-minutes-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1056159-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आधी रात को बजा आफत अलार्म मिनटों में बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आधी रात को बजा आफत अलार्म मिनटों में बचाई जान
Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछवादून क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। भीषण जलभराव के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हरबर्टपुर में बीडीएम स्कूल के पास मोहम्मद अमीर हसन के मकान के चारों ओर भारी पानी भर गया और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलते ही रात 12:20 बजे एसएसआई शिशुपाल सिंह राणा टीम के साथ पहुंचे। जलस्तर अधिक होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर मंगाकर घर में फंसे परिवार के पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाला और रात 12:51 बजे तक रिश्तेदारों के घर पहुंचा दिया। उधर, पुल नंबर एक के पास जीवनगढ़ की ओर से आने वाली नहर में भारी कचरा और स्लैब फंसने से पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में घुस गया। दहशत में आए लोग छतों पर चढ़ गए। जलभराव में करंट का खतरा देखते हुए पुलिस ने तुरंत ऊर्जा निगम से बिजली आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मंगाकर 45 मिनट की मशक्कत के बाद नहर का अवरोध हटाया व हालात पर काबू पाया। विकासनगर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बारिश में हर आपात स्थिति से निपटने को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवाद
विज्ञापन