फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   embryo screening doctors arrested

भ्रूण जांच के आरोप में डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार

Mon, 12 Mar 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 12 Mar 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
embryo screening doctors arrested
एक भ्रूण - फोटो : डेमो फोटो

भ्रूण जांच के आरोप में नर्सिंग होम संचालक और एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई पीसीपीएनडीटी टीम के साथ मिलकर की है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से लक्सर कस्बे के अग्रवाल मेडिकल सेंटर में भ्रूण जांच कराने की शिकायतें मिल रहीं थी। जिला प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच के लिए हरिद्वार के संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी और एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्य के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया। शनिवार की देर रात टीम ने बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर अस्पताल में भेजा। साथ ही डॉक्टर को देने के लिए रकम भी दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला के अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उससे रकम लेकर उसका अल्ट्रासाउंड कर दिया। एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्य ने बताया कि भ्रूण जांच करने के मामले में अस्पताल संचालक डॉ. यशपाल अग्रवाल और एक कर्मचारी रविंद्र के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। नर्सिंग होम में महिला से ली गई रकम भी टीम ने बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed