Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie george everest clash between BJP congress workers assaulted files police complaint

मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का आरोप, मंडल अध्यक्ष ने दी तहरीर

Thu, 05 Nov 2026 10:57 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie george everest clash between BJP congress workers assaulted files police complaint
मसूरी में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में चार नवंबर को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा ने पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्लू थापली, सुशांत बोहरा, अमरेंद्र बिष्ट और अनुज गुप्ता समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, हाथीपांव क्षेत्र में कांग्रेस की रैली और विरोध-प्रदर्शन के विरोध में रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जॉर्ज एवरेस्ट पीक मार्ग पर रूप सिंह कठैत की दुकान के नीचे ढलान पर काले झंडे लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस की रैली वहां पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन

आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से काले झंडे छीनने शुरू कर दिए और डंडों से हमला कर धक्का-मुक्की व मारपीट की। शिकायत में अनुज गुप्ता पर रजत अग्रवाल के सिर पर डंडे से वार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता और धक्का-मुक्की का भी दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत

तहरीर में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। भाजपा ने घटना के वीडियो सुरक्षित रखने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की मांग की है। साथ ही नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed