फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephants death Panic in Haridwar forest division after death of two elephants in four days Uttarakhand news

Uttarakhand: चार दिन में दो हाथियों की मौत, हरिद्वार वन प्रभाग में खलबली, सैंपल जांच को आईवीआरआई को भेजा

Wed, 01 Oct 2025 07:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Oct 2025 07:43 AM IST
सार

चार दिन में दो हाथियों की मौत होने से आईवीआरआई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया। पानी के सैंपल भी लिए गए,। खेतों से फैंसिंग हटाने का भी अभियान चलेगा।

विज्ञापन
Elephants death Panic in Haridwar forest division after death of two elephants in four days Uttarakhand news
हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार वन प्रभाग में चार दिनों में दो हाथियों की मौत के बाद खलबली मची हुई है। इसमें एक हाथी की मौत खेत में लगी तारबाड़ में करंट से हुई जबकि दूसरे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हाथी की मौत के बाद वन विभाग ने अभियान चलाने की योजना बनाई है, जिसमें संबंधित इलाकों में जंगल से सटे खेतों में इस तरह की फैंसिंग को हटाया जाएगा। इसके अलावा आसपास के जल स्रोतों से पानी के सैंपल भी जांच के लिए गए हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग में 26 सितंबर को खानपुर रेंज में रसूलपुर और 29 को शाह मंसूर बीट में एक हाथी का शव मिला। इसके बाद से वन महकमे में खलबली मची हुई है। रसूलपुर बीट में वन और राजस्व विभाग की सीमा पर हाथी का शव मिला था।

विज्ञापन


इसके मौत के कारणों को लेकर अस्पष्टता होने के कारण सैंपल को जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। शाह मंसूर में खेत में हाथी का शव मिला है, यहां पर खेत में इलेक्ट्रिक फैंसिंग लगी थी। मामले में खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाथी की मौत के कारणों को लेकर स्पष्टता नहीं
डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध कहते हैं कि दूसरे मामले में खेत में शव मिला है, इसमें हाथी की मौत का कारण बिजली का करंट लग रहा है। इसके बाद खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले हाथी की मौत के कारणों को लेकर स्पष्टता नहीं है जिसके कारण सैंपल को जांच के लिए आईवीआरआई बरेली व भारतीय वन जीव संस्थान देहरादून भेजा गया है, जिसमें विष समेत अन्य कारणों का भी पता किया जा सके। घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र से पानी के सैंपल भी लिए गए हैं।



ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak Case: हरिद्वार पहुंचे पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

दूसरी घटना जहां पर हुई है, उसके आसपास बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक फैंसिंग होने का पता चला है, ऐसे में एक बड़ी टीम के माध्यम से इन फैंसिंग को हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही मामले की जांच एसडीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed