फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Leak Case: Former Justice UC Dhyani reached Haridwar and inspected the examination centre

UKSSSC Paper Leak Case: हरिद्वार पहुंचे पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Tue, 30 Sep 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Sep 2025 11:01 PM IST
सार

पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी को एकल सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण किया था।

विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak Case: Former Justice UC Dhyani reached Haridwar and inspected the examination centre
निरीक्षण करते जस्टिस यूसी ध्यानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी ने सोमवार को हरिद्वार के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद प्रबंधन के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा एसआईटी के सदस्यों ने भी जस्टिस ध्यानी से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ अब तक की जांच की प्रगति को भी साझा किया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पेपर लीक मामले में जांच के लिए एसपी देहात देहरादून जया बलोनी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की जांच की निगरानी के लिए पूर्व जस्टिस बीएस वर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी। जस्टिस वर्मा ने खुद को इस जांच से अलग करने की घोषणा की तो पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी को एकल सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद अब वह मंगलवार को सबसे पहले हरिद्वार के बहादरपुर जट स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जस्टिस ध्यानी वहां करीब दो घंटे रहे। उन्होंने खालिद के आने जाने वाले रास्तों का भी मुआयना किया और कक्ष का भी।
विज्ञापन


UKSSSC Paper Leak Case: सरकार जतन करती रही और युवा आंदोलन...हर दिन था भारी पर आखिर में मुराद हुई पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस ध्यानी ने इस दौरान वहां मौजूद कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बात की। देहरादून लौटने पर उन्होंने एसआईटी के सदस्यों से मुलाकात की। एसआईटी प्रभारी ने उन्हें इस मुलाकात के दौरान अब तक की जांच की जानकारी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुके हैं। वर्तमान में शासन में इस संस्तुति को केंद्र को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे केंद्र को प्रेषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed