फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant_village

हाथी के उत्पात से भड़के ग्रामीण

Tue, 10 Dec 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, डोईवाला
अमर उजाला, डोईवाला Updated Tue, 10 Dec 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
elephant_village

वन सीमा से सटे गांवों में एक्कड़ हाथी के उत्पात से त्रस्त ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला कार्यालय में प्रदर्शन किया और रेंज अधिकारी को ज्ञापन देकर जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


प्रदर्शन किया
सोमवार को हर्रावाला क्षेत्र के ग्रामीण लच्छीवाला वन रेंज कार्यालय आ धमके और वन विभाग पर हाथी से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन जताया। हर्रावाला के निवर्तमान ग्राम प्रधान मूलचंद शीर्षवाल ने बताया कि एक्कड़ हाथी प्रतिदिन हर्रावाला, आदर्श विहार, दिल्ली फार्म, मियांवाला, मोहकमपुर के आबादी क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। खेतों में गन्ने और चारे की फसल को तहस नहस कर रहा है। हाथी की आमद से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


घरों में घुस रहे है हाथी

निवर्तमान बीडीसी ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि हाथी लोगों के घरों तक आ रहा है, जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी है। चेताया कि हाथी से बचाव के शीघ्र उपाय नहीं किए तो आंदोलन किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी विश्वपाल सिंह चौधरी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन मे महिला मंगल दल अध्यक्ष बबीता रावत, अजय सिंह, विनोद कुमार, शिव कुमार तोमर, रामपाल, कलम सिंह, सुनीता देवी, राकेश आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed