{"_id":"6f1334bc7c52b029bb3f6fbbb8293eb5","slug":"elephant-killed-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैस ढूंढने गया और हाथी ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैस ढूंढने गया और हाथी ने मार डाला
अमर उजाला, श्यामपुर
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में भैंस ढूंढने गए एक ग्रामीण को हाथी ने रौंद कर मौके पर ही मार दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए किसान को अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
देखते ही हाथी ने किया पीछा
रसूलपुर गौट गांव निवासी गोपाल कांडपाल (60) की भैंस बुधवार को पार्क क्षेत्र में घुस गई थी। दोपहर 12 बजे गोपाल व गांव के दो ग्रामीण भैंस को ढूंढते-ढूंढते पार्क के खारा क्षेत्र तक पहुंच गए। जहां देखते ही एक हाथी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तीनों जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन, गोपाल कुछ दूर भागने के बाद गिर गया और हाथी ने उसे रौंद कर मौके पर ही मार दिया।
दोपहर करीब एक बजे गांव से कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोपाल को ले गए। बिना पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई किए बिना ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन