फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant in rajaji park

राजाजी पार्क में वाहनों से करें हाथियों का दीदार

Wed, 13 Nov 2013 11:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Nov 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
elephant in rajaji park
एक बार फिर से राजाजी पार्क में पर्यटक खुली जिप्सी या जीप में सफारी कर प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। आरटीओ लगभग पचास सफारी वाहनों को परमिट जारी करने जा रहा है। पिछले वर्ष सभी वाहनों के पहिये आरटीओ ने जाम कर दिए थे। आरोप था कि बिना परमिट के इन वाहनों से व्यवसायिक काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


आरटीओ ने लगाई थी रोक

असल में राजाजी पार्क में पर्यटकों को रात और दिन की सफारी वन विभाग के वाहन नहीं कराते। एक समिति से जुड़े लोग अपने वाहनों से पर्यटकों को पिछले साल तक पार्क की यात्रा कराते रहे थे। लेकिन पिछले वर्ष ही आरटीओ विभाग ने सभी वाहनों को सीज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के चल रहे थे वाहन
आरटीओ का आरोप था कि यह वाहन बिना परमिट के चल रहे हैं। वाहनों को सीज करते ही सफारी बीच सीजन में ही रोक दी गई। लेकिन इस बार समिति ने पार्क का गेट खुलने से  पहले ही आरटीओ के पास अपने लगभग पचास वाहनों को परमिट जारी करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया आवेदन करने वालों को फीस लेकर परमिट जारी कर दिया जाएगा। यह वाहन पार्क के 40 किमी के क्षेत्र में ही सफारी करा सकेंगे। अगर नियम तोड़ा तो फिर आरटीओ विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed