{"_id":"064c6bec96ebb33f1789eb8276402d28","slug":"elephant-in-rajaji-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी पार्क में वाहनों से करें हाथियों का दीदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी पार्क में वाहनों से करें हाथियों का दीदार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से राजाजी पार्क में पर्यटक खुली जिप्सी या जीप में सफारी कर प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। आरटीओ लगभग पचास सफारी वाहनों को परमिट जारी करने जा रहा है। पिछले वर्ष सभी वाहनों के पहिये आरटीओ ने जाम कर दिए थे। आरोप था कि बिना परमिट के इन वाहनों से व्यवसायिक काम लिया जा रहा है।
आरटीओ ने लगाई थी रोक
असल में राजाजी पार्क में पर्यटकों को रात और दिन की सफारी वन विभाग के वाहन नहीं कराते। एक समिति से जुड़े लोग अपने वाहनों से पर्यटकों को पिछले साल तक पार्क की यात्रा कराते रहे थे। लेकिन पिछले वर्ष ही आरटीओ विभाग ने सभी वाहनों को सीज करना शुरू कर दिया।
बिना लाइसेंस के चल रहे थे वाहन
आरटीओ का आरोप था कि यह वाहन बिना परमिट के चल रहे हैं। वाहनों को सीज करते ही सफारी बीच सीजन में ही रोक दी गई। लेकिन इस बार समिति ने पार्क का गेट खुलने से पहले ही आरटीओ के पास अपने लगभग पचास वाहनों को परमिट जारी करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया आवेदन करने वालों को फीस लेकर परमिट जारी कर दिया जाएगा। यह वाहन पार्क के 40 किमी के क्षेत्र में ही सफारी करा सकेंगे। अगर नियम तोड़ा तो फिर आरटीओ विभाग कार्रवाई करेगा।