{"_id":"6ab1e6e432f31615cc66fe21a99d3385","slug":"elephant-died-by-hightension-electricity-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के बाद अब हाथी पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के बाद अब हाथी पर मंडरा रहा खतरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jan 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश रेंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आन से एक हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
'बेटी ही बचाएगी' अभियान में आप भी हों शामिल...
इससे पहले हरिद्वार में बिजली की अवैध लाइन की चपेट में आकर एक नर हाथी की मौत हो गई थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
पढ़ें, इस तुगलकी फरमान ने उत्तराखंड में फैलाई 'अराजकता'
विज्ञापन
इससे पहले हरिद्वार टीबड़ी फाटक के पास एक कॉलोनी के लिए खींची गई बिजली की अवैध लाइन से नर हाथी (20 वर्ष) की मौत हो गई थी।
पढ़ें, 'भारत की जनता के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं'
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया था। उस दौरान ऊर्जा निगम और भेल प्रशासन इस अवैध लाइन को दूसरे का बता रहे थे और वन विभाग का कहना है कि वह ऊर्जा निगम पर मुकदमा दर्ज कराएगा।
पढ़ें, नदी के उफान को मात देकर 'बेटी' ने बचाया
साथ ही भेल प्रशासन को नोटिस भेजा गया था। बताया गया था कि ऊर्जा निगम के टीबड़ी क्षेत्र के लाइनमैन और क्षेत्रीय सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही बीएचईएल प्रशासन को उनकी जमीन में अवैध रूप से गुजर रही बिजली के तार पर कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।
कई हाथी तोड़ चुके दम
18 मई 2012 - राजाजी पार्क के खड़खड़ी क्षेत्र में ढांग गिरने से नर हाथी की मौत।
13 जनवरी 2013 - जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर दो हाथियों की मौत।
8 जून 2013 - मायापुर बीट में बीमारी के कारण नर हाथी ने दम तोड़ा।
23 दिसंबर 2013 - चिड़ियापुर रेंज में एक नर हाथी जंगल में मृत मिला।
25 दिसंबर 2013 - हरिद्वार टीबड़ी फाटक के पास बिजली की अवैध लाइन के चपेट में आने से नर हाथी की मौत।