फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant destroy crop in dehradun

अचानक आ धमका हाथी, छतों पर चढ़े लोग

Tue, 16 Sep 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Sep 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
elephant destroy crop in dehradun

देहरादून के बालावाला क्षेत्र में सोमवार रात करीब नौ बजे एक फिर हाथी अपने बच्चे के साथ घुस आया।

विज्ञापन


मौके से वन विभाग नदारद
सीमा विवाद में उलझे वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे तो लोगों ने मशालें जलाकर पीछे भागे तो हाथी पास की एक पुरानी फैक्ट्री में घुस गया। जब लोगों ने पटाखे छुड़ाए तो वह निकलकर फिर खेत में घुस गया। इससे ग्रामीण जान बचाने को घरों की छतों पर चढ़ गए।

डेढ़ घंटा बीतने के बाद भी मौके से वन विभाग नदारद था। मसूरी डिवीजन के अधिकारी इस क्षेत्र को देहरादून का हिस्सा बता रहे हैं तो देहरादून के अधिकारी इसे मसूरी का हिस्सा बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बालावाला और नकरौंदा में कई दिनों से हाथी उत्पात मचा रहे हैं।
विज्ञापन


बालावाला में रविवार को भारी नुकसान करने के बाद सोमवार रात भी हाथी आ धमका। खेत में घुसे हाथी को लोगों ने मशालें जलाकर खदेड़ा तो वह हाथी घोड़ा फैक्ट्री में घुस गया। देर रात तक स्थानीय लोग पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने के प्रयास में जुटे रहे। इसके बाद दोबारा हाथी वहां से निकलकर खेत में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी या देहरादून डीवीजन से कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए घर की छतों पर पनाह ली। उधर, रविवार साढ़े सात बजे घोड़ा फैक्ट्री के निकट बीएस नेगी के मकान में हाथी अपने बच्चे के साथ घुस गया था।

कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को भगाया

हाथी ने पहले दीवार तोड़ी और इसके बाद मक्का खाया। जिस वक्त हाथी आया, उस वक्त बिजली गुल थी। इसके बाद हाथी ममता महतो और जगपाल की गेहूं व गन्ने की फसल रौंदने लगा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर भगाया।

लोगों का आरोप है कि वन विभाग अभी तक सीमा विवाद में उलझा हुआ है। इस क्षेत्र में करीब 70 परिवार रहते हैं। ग्रामीण प्रवीन पुरोहित ने बताया कि बालावाला में अभी तक वन विभाग केवल गश्त की औपचारिकता पूरी कर रहा है। न तो अभी तक किसी को भी मुआवजा दिया गया है और न ही हाथियों से बचाव का कोई उपाय किया गया है।


मसूरी वाले एरिया को छोड़कर बाकी एरिया में खाई खोदने का काम चल रहा है। नकरौंदा में खाई खोदने का काम पूरा हो चुका है। बालावाला में भी अपने एरिया में खाई खुदवाई जाएगी।
- सुशांत पटनायक, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed