फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity UPCL made record in recovery of electricity bills Uttaakhand news in hindi

Uttarakhand: बिजली बिलों की वसूली में यूपीसीएल ने बनाया रिकॉर्ड, बीते वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ अधिक

Sun, 09 Apr 2023 03:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Apr 2023 03:10 PM IST
सार

विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीते वर्ष 71 प्रतिशत की तुलना में डिजिटल भुगतान 76 प्रतिशत हो गया है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि वर्तमान में वित्तीय वर्ष में भी सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करते हुए शत प्रतिशत राजस्व वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Electricity UPCL made record in recovery of electricity bills Uttaakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली बिलों की वसूली में रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8785 करोड़ का राजस्व संग्रहण किया गया, जो बीते वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ अधिक है। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमएल प्रसाद ने बताया कि यूपीसीएल ने राजस्व वसूली में सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2021-22 में राजस्व वसूली की दर 98.14 प्रतिशत थी, जो बढ़ कर 98.48 प्रतिशत हो गई है। विद्युत उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीते वर्ष 71 प्रतिशत की तुलना में डिजिटल भुगतान 76 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन

शत प्रतिशत राजस्व वसूली की जाएगी

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आह्वान किया कि वर्तमान में वित्तीय वर्ष में भी सभी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करते हुए शत प्रतिशत राजस्व वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kainchi Dham: बाबा नीम करौरी महाराज के धाम में उमड़ा आस्था का ऐसा सैलाब, कम पड़ गए इंतजाम...देखें तस्वीरें

सरकारी विभागों से बकाया बिजली बिल प्राप्त करने के लिए मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। राजस्व संग्रहण बढ़ने से बिजली उत्पादन कंपनियों को समय पर भुगतान होगा, जिससे ऊर्जा एक्सचेंज से बिजली खरीद हो सकेगी। इसके साथ ही राज्य में सुचारू बिजली आपूर्ति और टैरिफ दरों को सीमित रखने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed