फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity sub station started in Haridwar will get relief from low voltage

लो वोल्टेज से राहत: हरिद्वार में पिटकुल का 132 केवी सब स्टेशन शुरू, इन क्षेत्रों में नहीं होगी अब बिजली गुल

Fri, 09 Sep 2022 12:53 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Sep 2022 12:53 PM IST
सार

220 केवी सब स्टेशन ऋषिकेश और 220 केवी सब स्टेशन रोशनाबाद से जुड़े होने के कारण वोल्टेज की क्षमता में सुुधार होगा। इससे 33 केवी पथरी, पीपली, भट्टीपुर, जगजीतपुर, ट्रांसपोर्ट नगर एवं पतंजलि फूड व हर्बल पार्क में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन
Electricity sub station started in Haridwar will get relief from low voltage
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड(पिटकुल) ने हरिद्वार में 132 केवी सब स्टेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए चीला-नजीबाबाद ट्रांसमिशन लाइन अगस्त में ही शुरू की जा चुकी है। पिटकुल के मीडिया प्रभारी प्रवीन टंडन ने बताया कि हरिद्वार के पदार्था में बढ़ती घरेलू व औद्योगिक बिजली की मांग व 132 केवी चीला-नजीबाबाद ट्रांसमिशन लाइन को 16 अगस्त से शुरू किया जा चका है।

विज्ञापन

 

अब 132 केवी सब स्टेशन हरिद्वार शुरू कर दिया गया है, जिससे लक्सर, ज्वालापुर व आसपास के क्षेत्रों में लो वोल्टेज जैसी समस्या दूर होगी। इसके अलावा इसके 220 केवी सब स्टेशन ऋषिकेश और 220 केवी सब स्टेशन रोशनाबाद से जुड़े होने के कारण वोल्टेज की क्षमता में सुुधार होगा। इससे 33 केवी पथरी, पीपली, भट्टीपुर, जगजीतपुर, ट्रांसपोर्ट नगर एवं पतंजलि फूड व हर्बल पार्क में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट की बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

 

132 केवी लिलो चीला-नजीबाबाद लाइन के निर्माण में पिटकुल ने पहली बार चार नगर, 72 मीटर ऊंचे टावर से गंगा नदी क्रॉस की है। इन टावरों का डिजाइन गंगा के अधिकतम जल स्तर व क्षेत्र में अधिकतम हवा की गति को ध्यान में रखकर किया गया है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने चीफ इंजीनियर राजीव गुप्ता, सुपरीटेंडेंट इंजीनियर ललित कुमार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विकल्प गौतम व सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed