{"_id":"625152e241a36c62c34b4b1d","slug":"electricity-shortage-in-uttarakhand-power-cut-from-industries-to-villages-12-5-million-units-needed-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली किल्लत बरकरार: उद्योगों से लेकर गांवों तक में पावर कट, रोजाना 12.5 मिलियन यूनिट की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली किल्लत बरकरार: उद्योगों से लेकर गांवों तक में पावर कट, रोजाना 12.5 मिलियन यूनिट की जरूरत
Sat, 09 Apr 2022 03:08 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Apr 2022 03:08 PM IST
सार
कोयला और गैस आधारित प्लांट्स से विद्युत आपूर्ति कम होने का असर दिख रहा है। बाजार में भी बिजली नहीं मिल रही है, जिसके चलते आज भी एक से दो घंटे कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली किल्लत बरकरार है। शुक्रवार को उद्योगों से लेकर गांवों तक बिजली कटौती के बाद शनिवार को भी एक से दो घंटे कटौती झेलनी पड़ी है। प्रदेश में बिजली की डिमांड 40 मिलियन यूनिट से आगे जा रही है। यूपीसीएल को रोजाना करीब 12.5 मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
इसमें से रोजाना करीब आठ से नौ मिलियन यूनिट बिजली की उपलब्ध हो पा रही है। शुक्रवार को उद्योगों में दो घंटे की कटौती हुई। भट्टियों में भी दो घंटे आपूर्ति बंद रही। शाम होते-होते ग्रामीण इलाकों में भी एक से डेढ़ घंटे की कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन
यूपीसीएल के एसई गौरव शर्मा ने बताया कि बिजली खरीदने लगातार का प्रयास किया जा रहा है लेकिन नेशनल एक्सचेंज में भी बिजली की कमी है। उच्च दामों पर भी पूरी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शनिवार के लिए भी 12.5 मिलियन यूनिट में से करीब तीन मिलियन यूनिट यानी 30 लाख यूनिट की कमी है। प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कुछ जगहों पर एक से डेढ़ घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...यात्रियों की जेब होगी ढीली: टोल टैक्स की नई दरों ने महंगा किया सफर, दून से दिल्ली सहित इन रूटों पर जनिए कितना बढ़ा किराया
हम लगातार नेशनल एक्सचेंज से बिजली खरीद की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पूरे दाम देने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। देशव्यापी किल्लत में हम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का प्रयास कर रहे हैं। - अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल