फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Travel of roadways buses became expensive, fare increased on many routes including Doon to Delhi, Haridwar

यात्रियों की जेब होगी ढीली: टोल टैक्स की नई दरों ने महंगा किया सफर, दून से दिल्ली सहित इन रूटों पर जनिए कितना बढ़ा किराया

Sat, 09 Apr 2022 01:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार व अन्य शहरों के लिए किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। टोल टैक्स की नई दरों की वजह से यह वृद्धि की गई है। 

विज्ञापन
Travel of roadways buses became expensive, fare increased on many routes including Doon to Delhi, Haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रोडवेज की बसों में सफर महंगा हो गया है। किराये में यह बढ़ोतरी टोल टैक्स में वृद्धि के चलते की गई है। इसके तहत जिन रूटों पर टोल टैक्स लगता है, वहां से यात्रा करने के लिए अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। परिवहन निगम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,देहरादून से दिल्ली, हरिद्वार व अन्य शहरों के लिए किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है।

विज्ञापन


देहरादून से दिल्ली वॉल्वो बस और साधारण बस का किराया दस रुपये महंगा हो गया है जबकि जनरथ बस का किराया पांच रुपये बढ़ गया है। देहरादून से हरिद्वार की यात्रा पांच रुपये महंगी हो गई है।  देहरादून से गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ आदि शहरों के किराये में भी 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


 उधर कुमाऊं मंडल से होने वाला रोडवेज बसों का संचालन भी महंगा हो गया है। हल्द्वानी से दिल्ली व अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के साथ ही हल्द्वानी से देहरादून का किराया भी पांच से दस रुपये बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक, अलग-अलग रूटों पर किराये में यह वृद्धि केवल टोल टैक्स की नई दरों की वजह से हुई है। टोल की दरों में हुई बढ़ोतरी का असर दरअसल,नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल की दरों में एक अप्रैल से 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

ये भी पढ़ें...चंपावत में दुर्घटना:  मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

इस वजह से रोडवेज के संचालन पर भी हर दिन 10 से 15 प्रतिशत खर्च बढ़ गया। किराया निर्धारित होना बाकी परिवहन निगम ने जो बढ़ोतरी की है, वह केवल टोल टैक्स की दरों की वजह से है। रोडवेज की बसों का किराया अभी निर्धारित नहीं हुआ है। इसका प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed