फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity is expensive for officers employees pensioners of all three energy corporations of Uttarakhand

Uttarakhand: बिजली कर्मचारियों को महंगी बिजली का झटका, आदेश के तहत यूपीसीएल ने माहवार फिक्स चार्ज बढ़ाया

Tue, 18 Apr 2023 09:12 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Apr 2023 09:12 AM IST
सार

नियामक आयोग के एक अप्रैल से लागू हुए नए टैरिफ के हिसाब से इन सभी का फिक्स एनर्जी चार्ज भी बढ़ गया है। तीनों निगमों ने बढ़ी हुईं दरों का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत जहां फिक्स एनर्जी चार्ज में बढ़ोतरी की गई है तो वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित से अधिक बिजली खर्च करने पर सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की दरों पर भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Electricity is expensive for officers employees pensioners of all three energy corporations of Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनरों को महंगी बिजली का झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के नए टैरिफ आदेश के बाद अब तीनों निगमों ने बढ़ी हुईं दरों का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत जहां फिक्स एनर्जी चार्ज में बढ़ोतरी की गई है तो वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित से अधिक बिजली खर्च करने पर सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं की दरों पर भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हजारों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


हर साल एक निर्धारित सीमा तक इन सभी को मुफ्त बिजली इस्तेमाल की अनुमति होती है। केवल हर महीने फिक्स एनर्जी चार्ज देना होता है। नियामक आयोग के एक अप्रैल से लागू हुए नए टैरिफ के हिसाब से इन सभी का फिक्स एनर्जी चार्ज भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कितना फिक्स चार्ज बढ़ा

कर्मचारी श्रेणी- 2022- 2023 का चार्ज (प्रतिमाह)

चतुर्थ श्रेणी- 110-118

समूह ग- 163- 174

जूनियर इंजीनियर्स व समकक्ष- 294- 315

असिस्टेंट इंजीनियर व समकक्ष- 409- 438

डीजीएम व समकक्ष- 572-612

जीएम व समकक्ष- 697- 746

किसे हर साल कितनी बिजली मुफ्त (यूनिट में)

कर्मचारी श्रेणी- वर्किंग कर्मचारी- फैमिली पेंशनर

चतुर्थ श्रेणी- 6000-3000

समूह ग- 6500- 3250

जूनियर इंजीनियर्स व समकक्ष- 7000- 3500

असिस्टेंट इंजीनियर व समकक्ष- 7500- 3750

डीजीएम व समकक्ष- 8000-4000

जीएम व समकक्ष- 9000- 4500

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केंद्र ने इनर लाइन परमिट का समग्र प्रस्ताव मांगा, इन प्रमुख घाटियों में जाने के लिए है जरूरी

पिटकुल ने पीएफ संबंधी आवेदन की सुविधा दी

पिटकुल के जीएम फाइनेंस एसके तोमर ने ईपीएफओ को लेकर जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित कर्मचारियों को अधिक पेंशन के संबंध में आवेदन की सुविधा दी है। इसके लिए लेखाकार विजेंद्र सिंह का नंबर भी जारी किया गया है। कर्मचारी उनकी मदद से ईपीएफओ में आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed