{"_id":"f15b2a68d8539d4122ed00036d066956","slug":"electricity-in-uttrakhand-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिप होने से डेढ़ घंटे बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिप होने से डेढ़ घंटे बिजली गुल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 17 Dec 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
माजरा-अजबपुर की 33 केवी की लाइन में मंगलवार को शाम पांच बजे अचानक फाल्ट आ गया। इसके कारण तमाम क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
शाम को हुई आपूर्ति सुचारू
बिजली आपूर्ति को सामान्य करने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा। शाम साढ़े छह बजे के बाद से बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई थी। इससे कारगी, विद्या विहार, आदर्श विहार, नारायण विहार, बंजारावाला, नवादा, टीएचडसी कालोनी, शिवालिक इन्क्लेव, शिवम विहार सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
ऊर्जा निगम के अभियंताओं ने बिजली की लाइन ट्रिप होने का कारण नहीं बताया। इससे पहले भी अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।